NTPC में बड़ा हादसा: एक की मौत, दर्जनभर से ज्‍यादा श्रमिक घायल

schedule
2025-08-06 | 16:04h
update
2025-08-06 | 16:04h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

NTPC बिलासपुर। राष्‍ट्रीय ताप विद्युत निगम (NTPC) के सीपत प्‍लांट में बड़े हादसे की सूचना है। दुर्घटना में वहां काम कर रहे एक श्रमिक की मौत हो गई है। दर्जनभर से ज्‍यादा श्रमिक घायल हैं। इनमें से कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अपुष्‍ट सूत्रों के अनुसार घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

ए‍यर हिटर का लोहा गिरा

बताया जा रहा है कि एनटीपीसी के सीपत प्‍लांट में मेंटेनेंस का काम चल रहा है। इसी दौरान एयर हिटर के लोहे का बड़ा हिस्‍सा टूट कर गिर गया। टूट कर गिरे टैंक का वजन करीब 60 टन है। प्रत्‍यक्ष‍दर्शियों के अनुसार लोहे का बड़ा टूकड़ा वहां काम कर रहे मजदूरों पर गिरा। करीब डेढ़ दर्जन से ज्‍यादा मजदूर हादसे का शिकार हुए हैं।

भगदड़ और चीख पुकार

टैंक गिरते ही वहां भगदड़ मच गई। चीख- पुकार सुनाई देने लगी। आनन- फानन में एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया गया। अब तक एक मजदूर के मौत की पुष्टि हो पाई है। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

NTPC दोपहर 12 बजे हुई घटना

बताया जा रहा है कि हादसा सीपत पॉवर प्‍लांट की यूनिट नंबर पांच में हुआ। घटना करीब 12 बजे हुई। वहां प्री एयर हीटर प्‍लेटफार्म की मरम्‍मत का काम चल रहा था, तभी हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि घटना लोहे की चैन टूटने के कारण हुई है। इसी के कारण टैंक गिर गया।

NTPC मेडिकल के साथ पहुंची पुलिस टीम

घटना की सूचना मिलते ही मेडिकल के साथ ही सीपत थाना का स्‍टाफ भी मौके पर पहुंच गया है। सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। उन्‍होंने कहा कि राहत का काम चल रहा है। घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया जा रहा है। फिलहाल मृतकों की संख्‍या बता पाना संभव नहीं है।

chatur postAugust 6, 2025
642 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
24.02.2026 - 08:33:52
Privacy-Data & cookie usage: