NTPC के तीन दिवसीय इंडियन पावर स्टेशन का रायपुर में शुभारंभ: लारा प्‍लांट और  प्रोजेक्‍ट हेड पुरस्‍कृत

schedule
2026-02-14 | 07:35h
update
2026-02-14 | 07:41h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

NTPC  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) का इंडियन पावर स्टेशन ओ एंड एम कॉन्फ्रेंस 2026 शुरू हो गया है।  राजधानी के सांइस कालेज के पास स्थित पंडित दीनदयाल आडिटोरियम में आयोजित यह कांफ्रेंस तीन दिनों तक चलेगा। इसमें देशभर से पावर सेक्‍टर के एक्‍सपर्ट शामिल होगे।

ऊर्जा सचिव ने किया उद्घाटन

तीन दिन तक चलने वाले इस कांफ्रेंस का एनटीपीसी के अध्‍यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) गुरदीप सिंह की मौजूदगी में केंद्रीय ऊर्जा सचिव पंकज अग्रवाल ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में देशभर से ऊर्जा सेक्‍टर से जुड़े लोग शामिल हो रहे हैं।

पुरस्‍कार वितरण

कार्यक्रम के पहले ही दिन पुरस्‍कार वितरण भी किया गया। एनटीपीसी का प्रतिष्ठित पुस्‍कार स्‍वर्ण शक्ति के साथ उत्‍कृष्‍ट पुस्‍कार भी प्रदान किए गए। एनटीपीसी के विभिन्‍न प्‍लांटों को पुरस्‍कृत किया गया।  

छत्‍तीगसढ़ के लारा प्‍लांट को स्‍वर्ण शक्ति पुरस्‍कार

कार्यक्रम के दौरान छत्‍तीसगढ़ के लारा स्थित एनटीपीसी के पावर प्‍लांट को स्‍वर्ण‍शक्ति पुरस्‍कार प्रदान किया गया। लारा प्‍लांट को यह पुरस्‍कार विंध्‍याचल प्‍लांट के साथ संयुक्‍त रुप से दिया गया। दोनों पावर प्‍लांटों को उत्‍पादकता पुरस्‍कार (Operation and Maintenance) के लिए दिया गया।

लारा के परियोजना प्रमुख भी पुरस्‍कृत

साथ ही व्यावसायिक उत्कृष्टता पुरस्कार में निरंतर आंतरिक अभिवृद्धि growth के लिए सर्वाधिक डेल्टा प्वाइंट Delta Point वृद्धि का पुरस्कार क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक पश्चिम- 2 नीरज जलोटा और लारा के परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर प्रदान किया गया।

केंद्रीय ऊर्जा सचिव ने किया पुरस्‍कृत

पुरस्‍कार केंद्रीय ऊर्जा सचिव पंकज अग्रवाल ने प्रदान किया। इस दौरान एनटीपीसी के अध्‍यक्ष और सीएमडी गुरदीप सिंह, अतिरिक्त सचिव (थर्मल) पीयूष सिंह, छत्‍तीसगढ़ के ऊर्जा सचिव और उत्‍पादन और  वितरण कंपनी के अध्‍यक्ष डॉ. रोहित यादव,  केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण प्रवीण गुप्ता, सदस्य (थर्मल), केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग के सदस्‍य  रमेश बाबू वी, और एनटीपीसी के निदेशक मंडल के सदस्‍य मौजूद थे।

इस वजह से 13 फरवरी को ही मनाया जाता है इंडियन पावर स्टेशन

इंडियन पावर स्टेशन (IPS -2026) 13 फरवरी को मनाया जा रहा है। दरअसल, इसी 13 फरवरी को ही एनटीपीसी की पहली सिंगरौली परियोजना का कमीशनिंग हुई थी। सिंगरौली प्रोजेक्‍ट की कमीशनिंग 1982 में 13 फरवरी को हुई थी।  उसे यादगार बनाने के लिए  मनाया जा रहा है।

chatur postFebruary 14, 2026
197 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.02.2026 - 02:01:18
Privacy-Data & cookie usage: