Nyay Yatra कांग्रेस फिर निकालेगी न्याय यात्रा, इस बार 4 दिन में 45 किलोमीटर चलेगें PCC चीफ

Nyay Yatra रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ फिर एक आंदोलन का ऐलान कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस की तरफ से फिर एक न्याय यात्रा निकालने की घोषणा की गई है। इस बार यह न्याय यात्रा चार दिनों तक चलेगा। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज 45 किलो मीटर की पदयात्रा करेंगे।
जानिए… कांग्रेस क्यों निकाल रही है पद यात्रा
कांग्रेस की यह पद यात्रा राज्य की लचर कानून- व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के विरोध में है। दुर्ग में एक मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में कांग्रेस ने यह न्याय यात्रा निकालने का ऐलान किया है।
कांग्रेस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि यह यात्रा महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और राज्य की भाजपा सरकार के भय व आतंक के खिलाफ न्याय पथ पर चलते हुए इस न्याय यात्रा का आह्वान किया गया है।
जानिए.. कब और कांग्रेस से शुरू होगी कांग्रेस की न्याय यात्रा
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की न्याय यात्रा इस बार दुर्ग से शुरू होगी। यात्रा के लिए 18 अप्रैल 2025 की तारीख तय की गई है। पीसीसी चीफ 18 से 21 अप्रैल तक दुर्ग से रायपुर की 45 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। यात्रा का रुट अभी जारी नहीं किया गया है, लेकिन यात्रा के दौरान जगह-जगह छोटी- बड़ी सभाएं होगीं।
Nyay Yatra रोज शाम चार बजे से निकलेगी यात्रा
कांग्रेस की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि प्रतिदिन पद यात्रा शाम चार बजे से शुरू होगी। केवल पहले दिन यानी 18 अप्रैल को तीन बजे से यात्रा की शुरुआत होगी। इसके बाद रोज शाम चार बजे से यात्रा शुरू होगी और कुछ किलोमीटर चलने के बाद रोक दी जाएगी। बताया जा रहा है कि तेज धूप को देखते हुए यात्रा के लिए यह समय तय किया गया है।
राजधानी में मुख्यमंत्री निवास का घेराव
18 अप्रैल को दुर्ग से शुरू होने वाली इस न्याय यात्रा का 21 को राजधानी रायपुर में समापन होगा। 21 अप्रैल को कांग्रेस रायपुर में मुख्यमंत्री निवास का घेरा करेगी। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि न्याय यात्रा के संबंध में सरकार के साथ ही संबंधित जिला प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है।
Nyay Yatra जानिए.. न्याय यात्रा में कौन- कौन होगा शामिल
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की इस न्याय यात्रा में प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। प्रदेश प्रभारी समेत राष्ट्रीय नेताओं को भी आमंत्रित करने की तैयारी है।
कांग्रेस की तरफ से जिला, ब्लाक और यात्रा के रुट में आने वाले सभी स्थानीय कांग्रेस नेताओं से इसमें शामिल होने का आग्रह किया गया है। कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों भी इसमें शामिल होंगे।