
OBC रायपुर। छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग सलाहकार परिषद का गठन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में गठित इस परिषद में कुल 40 लोगों को शामिल किया गया है।
ओबीसी परिषद में 7 मंत्री व 14 विधायक
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित इस परिषद में सात मंत्रियों को शामिल किया गया है। परिषद में शामिल किए गए सभी मंत्री ओबीसी वर्ग के हैं। इसी तरह 40 सदस्यीय इस सलाहकार परिषद में 14 विधायकों को भी शामिल किया गया है। ये सभी विधायक भी ओबीसी वर्ग से आते हैं।
OBC जानिए- कौन होगा परिषद का सचिव
छत्तीसगढ़ ओबीसी सलाहकार परिषद में सचिव की भी नियुक्ति कर दी गई है। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के सचिव ही परिषद के भी सचिव होंगे। वहीं विभागीय मंत्री को परिषद में उपाध्यक्ष बनाया गया है।
परिषद में इन मंत्रियों को बनाया गया सदस्य
मुख्यमंत्री परिषद के अध्यक्ष और पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के मंत्री इसके उपाध्यक्ष होंगे।इन मंत्रियों को बनाया गया सदस्य अरूण साव, उप मुख्यमंत्री, श्याम बिहारी जायसवाल, ओम प्रकाश चौधरी, लखनलाल देवांगन, और लक्ष्मी राजवाड़े।
ओबीसी सलाहकार परिषद में सदस्य बनाए गए
विधायक भईया लाल राजवाड़े, विधायक, वैकुंठपुर सदस्य
प्रेमचन्द पटेल, विधायक, कटघोरा सदस्य धरमलाल कौशिक, विधायक, बिल्हा सदस्य
योगेश्वर राजू सिंहा, विधायक, महासमुंद सदस्य
टंकराम वर्मा, विधायक, बलौदाबाजार सदस्य
मोतीलाल साहू, विधायक, रायपुर ग्रामीण सदस्य
इन्द्र कुमार साहू, विधायक, अभनपुर सदस्य
रोहित साहू, विधायक, राजिम सदस्य
अजय चन्द्राकर, विधायक, कुरूद सदस्य
ललित चन्द्राकर, विधायक, दुर्ग ग्रामीण सदस्य
गजेन्द्र यादव, विधायक, दुर्ग शहर सदस्य
रिकेश सेन, विधायक, वैशाली नगर सदस्य
ईश्वर साहू, विधायक, साजा सदस्य
दीपेश साहू, विधायक, बेमेतरा सदस्य
OBC यह है परिषद के मनोनीत सदस्यों की सूची
विशेश्वर यादव, दुलदुला जिला जशपुर
हरीश कटझरे, खेरचा बाजार, बालोद
पन्नालाल चन्द्रवंशी, कबीरधाम
सुरेश देवांगन, कोण्डागांव
गंगाप्रसाद सिन्हा, धमतरी
अभिमन्यु सोनी, दन्तेवाड़ा
डॉ. माखन गंजीर, कांकेर
मनोज प्रधान, लोईग, रायगढ़
बृजभूषण वर्मा, बिल्हा
नरेन्द्र कौशिक, सेमरा, नवागढ़ जिला जांजगीर-चांपा
भुवन भास्कर यादव, सारागांव, जिला सक्ती
मदन साहू, मानपुर
विन्देश्वर महावीर, बिजली जिला नारायणपुर
कामता पटेल, सरायपाली, जिला-महासमुंद
डॉ. गुलाबसिंह टिकरिहा, खरोरा, रायपुर
रमेश जायसवाल, अंबिकापुर
ललन यादव, रामानुजगंज, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज
नितीन मालवीय, जगदलपुर जिला बस्तर
मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल
सरकार की तरफ से जारी आदेश में बताया गया है कि मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल अधिकतम एक वर्ष तक रहेगा।
विधायकों का कार्यकाल
विधान सभा में अन्य पिछड़ा वर्ग जातियों के प्रतिनिधियों से उस समय तक परिषद के सदस्य रहेंगे जब तक कि वे विधान सभा के सदस्य रहेंगे।







