
Offers रायपुर। त्योहारी सीजन में बाजार में कई तरह के ऑफर आते हैं। इसमें डिस्काउंट से लेकर फ्री तक के ऑफर दिए जाते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक होटल वाले ने ऐसा ऑफर दे दिया कि पूरा बवाल मच गया। होटल वाले का ऑफर कानून का भी उल्लंघन है।
एक पैक के साथ एक फ्री का ऑफर
रायपुर के होटल संचालक ने राखी के अवसर पर शराब की एक पैक के साथ एक फ्री का ऑफर दिया। होटल संचालक ने अपने ऑफर में लिखा कि 9 अगस्त को एक पैक शराब लेने पर दूसरा पैक फ्री मिलेगा।
Offers नवा रायपुर के होटल संचालक ने दिया ऑफर
एक पैक पर एक फ्री का ऑफर नवा रायपुर स्थित एक होटल की तरफ से दिया गया था। ऑफर देने वाले होटल का नाम आईपी क्लब है। इस होटल के पास बार का भी लाइसेंस है।
सोशल मीडिया में वायरल हुआ ऑफर मचा बवाल
होटल संचालक ने शराब की एक पैक के साथ दूसरा फ्री देने के ऑफर का बोर्ड अपने होटल के सामने ला रखा था। इतना ही नहीं सोशल मीडिया और वाट्सएप ग्रुपों में भी शेयर किया गया। मामला बजरंग दल के संज्ञान में आया तो बवाल हो गया। बजरंग दल ने इसे हिंदू आस्था से खिलवाड़ बताते हुए विरोध शुरू कर दिया।
Offers कानून का उल्लंघन
जानकारों के अनुसार होटल संचालक की यह करतूत कानूनी तौर पर अपराध है। देश में सभी तरह के मादक और नशीले पदार्थों का प्रचार- प्रचार पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसे में होटल संचालक की तरफ से ऑफर देना और उसका प्रचार- प्रसार करना दोनों ही अपराध की श्रेणी में आता है।
सनातन संस्कृति का अपमान
राखी जैसे पवित्र पर्व के अवसर पर होटल संचालक की तरफ से शराब के प्रमोशन से बजरंग दल नाराज है। बजरंग दल की तरफ से होटल संचालक पर कार्यवाही की मांग की जा रही है।




