OP Choudhary रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी अमेरिका के दौरे पर हैं। अमेरिका की तरफ से शुरू किए गए ट्रेड वार के बीच वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावना तलाशने अमेरिका पहुंचे हैं। चौधरी वहां नाचा के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
वित्त मंत्री चौधरी नाचा यानी North America Chhattisgarh Association (NACHA) के बुलावे पर अमेरिका गए हैं। जहां वे NACHA के 3rd International Chhattisgarh NRI Convention में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 2 और 3 अगस्त को Chicago में होगा।
नाचा अमेरिका में रह रहे छत्तीसगढ़ के एनआरआई लोगों का एक संगठन है। नाचा की तरफ से जारी सूचना में दो अगस्त को आयोजित उनके इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका भी शामिल होंगे। हालांकि राज्यपाल अभी भारत में ही हैं।
अमेरिका रवाना होने से पहले बुधवार को राजधानी रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए वित्त मंत्री चौधरी ने अपने दौरे के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ विकासशील राज्य बनने में छत्तीसगढ़ के प्रवासी भाई- बहनों की भी सहभागिता सुनिश्चित करनी है। हम आगामी दिनों में एनआरआई शिखर सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी कर रहे हैं। अमेरिका में रह रहे छत्तीसगढ़ के एनआरआई को इस कार्यक्रम में आमंत्रित करुंगा। मंत्री चौधरी अपने अमेरिका दौरे में राज्य में निवेश आमंत्रित करने का भी प्रयास करेंगे।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी का अमेरिका दौरा सात दिनों का है। इन सात दिनों में वे नाचा के कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही वहां के उद्योगपतियों से भी मुलाकात करेंगे और उन्हें छत्तीसगढ़ में निवेश का प्रस्ताव भी देंगे1 चौधरी अमेरिका पढ़ रहे छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों से भी मुलाकात कर उनसे चर्चा करेंगे।
छत्तीसगढ़ विकासशील से विकसीत राज्य बनने की राह पर अग्रसर है, और इस यात्रा में छत्तीसगढ़ के प्रवासी भाई-बहनों की सहभागिता सुनिश्चित करनी है। इसी उद्देश्य से मैं अमेरिका में रह रहे अपने छत्तीसगढ़िया भाई-बहनों से मिलूंगा। उनके साथ छत्तीसगढ़ को विकासशील से विकसित राज्य बनाने के लिए… pic.twitter.com/XgQTuxSXyJ
— OP Choudhary (@OPChoudhary_Ind) July 30, 2025