Site icon Chatur Post

OPS बिजली कंपनी में आंदोलन: प्रबंधन की चेतावनी बेअसर, कल से काली पट्टी लगाकर करेंगे काम

OPS बिजली कंपनी में आंदोलन: प्रबंधन की चेतावनी बेअसर, कल से काली पट्टी लगाकर करेंगे काम

OPS  रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी बिजली कंपनी में कार्यरत संविदा और आउट सोर्सिंग वाले कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन के अगले चरण में कर्मचारी एक अक्टूबर से काली पट्टी लगाकर काम करेंगे। इस बीच कंपनी प्रबंधन की तरफ से आंदोलनकारियों को चेतावनी जारी की गई है।

आठ अगस्त तक करेंगे काली पट्टी लगाकर काम

भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ के  क्षेत्रीय अध्यक्ष परमेश्वर कन्नौजे और सचिव नीलांबर सिन्हा ने बताया कि बिजली कर्मचारी महासंघ का जारी तृतीय चरण के आंदोलन के तहत पॉवर कंपनी में कार्यरत समस्त नियमित, संविदा, बायहस्रोत कर्मचारी विभिन्न लंबित मांगों और पॉवर कंपनी के वादाखिलाफी विरोध में 1 से 8 अक्टूबर तक काली पट्टी लगाकर कार्य काम करेंगे।

OPS  दो वर्षों से चल रहा है आंदोलन

कर्मचारी नेताओं ने बताया कि बिजली कर्मचारी महासंघ पिछली दो वर्षों से आंदोलन कर रहा है। इसमें ओल्ड पेंशन स्कीम, संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, तीन प्रतिशत तकनीकि भत्ता सहित लगभग 22 सूत्रीय मांग पत्र कंपनी प्रबंधन को सौंपा चुका है लेकिन प्रबंधन की तरफ से बार-बार केवल आश्वासन दिया जा रहा है। इन मांगों पर अभी तक कोई भी ठोस निर्णय नहीं हुआ है।

राज्य सरकार लागू कर चुकी है ओपीएस

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की पूवर्तीर् सरकार ने 2004 के बाद नियुक्त अपने कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू कर चुकी है किंतु पॉवर कंपनी ने अभी तक अपने कर्मचारियों के लिए कोई निर्णय नहीं लिया है।

पूरा होने वाला है 10 साल का अनुबंध

कर्मचारी नेताओं ने बताया कि इसी प्रकार अनुबंधित 2500 संविदा लाइन कर्मचारी जिनका 10 वर्ष का अनुबंध लगभग पूर्ण होने को ऐसी स्थिति में भविष्य को देखते हुए और साथ ही उनके निकाले जाने की स्थिति में पॉवर कंपनी में भी वितरण कंपनी की स्थति लाइन कर्मचारियों की कमी से वितरण सेवा बदहाल हो सकता है। इसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। इसे देखते हुए ऐसा संविदा लाइन कर्मचारियों को भी तत्काल नियमित किया जाना बेहद आवश्यक है।

OPS  अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

महासंघ के कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कंपनी प्रबंधन अभी तक इस मामले में कोई निर्णय नहीं ले सका है इन्ही सब मांगो को लेकर बिजली कर्मचारी महासंघ आंदोलनरत है अगर 9 अक्टूबर तक कंपनी प्रबंधन कोई ठोस निर्णय नहीं लेता है तो बिजली कर्मचारी महासंघ अनिश्चितकालीन आंदोलन करने बाध्य होगा।

Exit mobile version