धान खरीदी: खाद्य सचिव से जानिए कितने किसानों ने कराया है पंजीयन, कैसी रहेगी व्‍यवस्‍था

schedule
2022-10-18 | 17:39h
update
2022-11-20 | 15:31h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

रायपुर। chaturpost.com (चतुरपोस्‍ट.कॉम)

प्रदेश में धान खरीदी की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। इस वर्ष राज्योत्सव के साथ ही प्रदेश के पंजीकृत किसानों से एक नवंबर 2022 से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुरू होगा। इस वर्ष लगभग 110 लाख धान का खरीदी अनुमानित है, जिसके लिए किसानों के नए पंजीयन और पंजीकृत फसल/रकबा में संशोधन एक जुलाई 2022 से प्रारंभ है जो 31 अक्टूबर 2022 तक चलेगा।

चालू खरीफ विपणन वर्ष के लिए अब तक 24 लाख 62 हजार किसानों का पंजीन हो चुका हैं। इस वर्ष 60 हजार 878 नए किसानों ने पंजीयन कराया है। नए पंजीयन व संशोधन कार्य 31 अक्टूबर तक चलेगा।

खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए एक नवंबर 2022 से धान खरीदी शुरू हो जाएगी। किसानों से सुगमता पूर्वक धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक तैयारियां और व्यवस्थाएं कर ली गई है। धान खरीदी के साथ निरंतर मानीटरिंग भी किया जाएगा।

अब तक 60 हजार से ज्‍यादा नए किसानों ने कराया पंजीयन

खाद्य सचिव वर्मा ने बताया कि 24.05 लाख किसानों का गत खरीफ वर्ष से कैरी फॉरवर्ड और 60878 किसानों का नए पंजीयन इस तरह 24.62 लाख किसानों का पंजीयन किया गया है। प्रदेश में इस वर्ष लगभग 30.25 लाख हेक्टेयर रकबा का गत खरीफ वर्ष से कैरी फारवर्ड और 0.49 लाख हेक्टेयर रकबे का नवीन पंजीयन के साथ 30.44 लाख हेक्टेयर रकबा पंजीयन हुआ है।

प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान की होगी खरीदी

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीदी की अधिकतम सीमा पिछले वर्ष के अनुसार 15 क्विंटल प्रति एकड़ लिंकिंग सहित निर्धारित की गई है। धान खरीदी के लिए बारदाने की व्यवस्था कर ली गई है। समितियों में बारदाना पहुचाने हेतु निर्देशित किया जा चुका है।

प्रदेश के विकास में अप्रवासी भारतीयों का सहयोग लेगी छत्‍तीसगढ़ सरकारAMP

धान के लिए मिल पंजीयन का काम भी हो चुका है शूरू

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मिल पंजीयन का कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। धान खरीदी केंद्रों में अवैध धान की आवक रोकने और संवेदनशील उपार्जन केंद्रों की पहचान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त के संबंध में जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिया गया है। धान खरीदी के लिए प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए तिथि भी निर्धारित कर दी गई है।

धान खरीदी के सॉफ्वेयर की ट्रायल अगले सप्‍ताह

धान खरीदी के लिए सॉफ्टवेयर में आवश्यक प्रावधान कर लिया गया है। जिसका ट्रायल रन आगामी सप्ताह में किया जाना है। प्रदेश में धान खरीदी के लिए प्रारंभिक तैयारियां सुनिश्चित कराने जिला कलेक्टरों व जिला विपणन अधिकारियों को शासन एवं विपणन संघ स्तर पर निर्देश भी प्रसारित किए जा चुके हैं। धान खरीदी की मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी भी शासन द्वारा नियुक्त किए जा चुके हैं। इस प्रकार प्रदेश में एक नवंबर 2022 से सुचारु रुप से धान खरीदी के लिए राज्य शासन द्वारा आवश्यक तैयारियाँ एवं व्यवस्थाएं कर ली गई है।

chatur postOctober 18, 2022
148 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.03.2026 - 13:28:40
Privacy-Data & cookie usage: