मनोरंजन

Padma Awards  पद्म सम्मान वालों की बढ़ी सम्मान राशि: जानिए- पद्म पुस्कार प्राप्त लोगों को कब हर महीने कितनी मिलेगी राशि

Padma Awards  रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में पद्म सम्मान प्राप्त लोगों को बड़ी सौगात दी है। पद्म सम्मान प्राप्त लोगों को दी जाने वाली सम्मान निधि को राज्य सरकार ने दोगुना करने का फैसला किया है।

जानिए- पद्म पुस्कार प्राप्त करने वालों को अब कितनी मिलेगी राशि

छत्तीसगढ़ में पद्म पुरस्कार प्राप्त लोगों को राज्य सरकार की तरफ से अब तक पांच हजार रुपए हर महीने दिया जा रहा था। राज्य सरकार ने इसे दोगुना करने का फैसला किया है। यानी अब उन्‍हें हर महीने 10 हजार रुपए मिलेगा।

जानिए- किस तारीख से मिलेगी बढ़ी हुई राशि

इस संंबंध में राज्य सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार पद्म पुरस्कार प्राप्त लोगों को अब 10 हजार रुपए सम्मान राशि दी जाएगी। बढ़ी हुई राशि एक अप्रैल 2025 से दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ में पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वालों की सूची

डॉ. द्विजेंद्र नाथ मुखर्जी को 1965 में पद्मश्री

पंडित मुकुटधर पाण्डेय 1976 में पद्मश्री

हबीब तनवीर 1983 में पद्मश्री और 2002 में पद्मविभूषण

तीजन बाई 1987 में पद्मश्री और 2003 में पद्मविभूषण

राजमोहिनी देवी 1989 में पद्मश्री

धरमपाल सैनी 1992 में पद्मश्री

डॉ. एटी दाबके 2004 में पद्मश्री

पुनाराम निषाद 2005 में पद्मश्री

मेहरुननिशा परवेज 2005 में पद्मश्री

डॉ. महादेव प्रसाद पांडेय 2007 में पद्मश्री

जॉन मार्टिन नेल्सन 2008 में पद्मश्री

गोविंदराम निर्मलकर 2009 में पद्मश्री

डॉ. सुरेंद्र दुबे 2010 में पद्मश्री

सत्यदेव दुबे 2011 में पद्मश्री

पुखराज बाफना 2011 में पद्मश्री

शमशाद बेगम 2012 में पद्मश्री

फुलबासन बाई यादव 2012 में पद्मश्री

स्वामी जीसीडी भारती 2013 में पद्मश्री

अनुज शर्मा 2014 में पद्मश्री

सबा अंजूम 2015 में पद्मश्री

शेखर सेन 2015 में पद्मश्री

ममता चंद्राकर 2016 में पद्मश्री

अरुण शर्मा 2017 में पद्मश्री

पंडित श्याम लाल चतुर्वेदी 2018 में पद्मश्री

दामोदर गणेश बापट 2005 में पद्मश्री

अनूप रंजन पांडेय 2019 में पद्मश्री

मदन सिंह चौहान गुरुजी 2020 में पद्मश्री

डॉ. राधेश्याम बारले 2021 में पद्मश्री

उषा बारले 2023 में पद्मश्री

डोमान ङ्क्षसह कुंवर 2023 में पद्मश्री

अजय कुमार मंडावी 2023 में पद्मश्री

Back to top button