Padma Awards रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में पद्म सम्मान प्राप्त लोगों को बड़ी सौगात दी है। पद्म सम्मान प्राप्त लोगों को दी जाने वाली सम्मान निधि को राज्य सरकार ने दोगुना करने का फैसला किया है।
छत्तीसगढ़ में पद्म पुरस्कार प्राप्त लोगों को राज्य सरकार की तरफ से अब तक पांच हजार रुपए हर महीने दिया जा रहा था। राज्य सरकार ने इसे दोगुना करने का फैसला किया है। यानी अब उन्हें हर महीने 10 हजार रुपए मिलेगा।
इस संंबंध में राज्य सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार पद्म पुरस्कार प्राप्त लोगों को अब 10 हजार रुपए सम्मान राशि दी जाएगी। बढ़ी हुई राशि एक अप्रैल 2025 से दी जाएगी।
डॉ. द्विजेंद्र नाथ मुखर्जी को 1965 में पद्मश्री
पंडित मुकुटधर पाण्डेय 1976 में पद्मश्री
हबीब तनवीर 1983 में पद्मश्री और 2002 में पद्मविभूषण
तीजन बाई 1987 में पद्मश्री और 2003 में पद्मविभूषण
राजमोहिनी देवी 1989 में पद्मश्री
धरमपाल सैनी 1992 में पद्मश्री
डॉ. एटी दाबके 2004 में पद्मश्री
पुनाराम निषाद 2005 में पद्मश्री
मेहरुननिशा परवेज 2005 में पद्मश्री
डॉ. महादेव प्रसाद पांडेय 2007 में पद्मश्री
जॉन मार्टिन नेल्सन 2008 में पद्मश्री
गोविंदराम निर्मलकर 2009 में पद्मश्री
डॉ. सुरेंद्र दुबे 2010 में पद्मश्री
सत्यदेव दुबे 2011 में पद्मश्री
पुखराज बाफना 2011 में पद्मश्री
शमशाद बेगम 2012 में पद्मश्री
फुलबासन बाई यादव 2012 में पद्मश्री
स्वामी जीसीडी भारती 2013 में पद्मश्री
अनुज शर्मा 2014 में पद्मश्री
सबा अंजूम 2015 में पद्मश्री
शेखर सेन 2015 में पद्मश्री
ममता चंद्राकर 2016 में पद्मश्री
अरुण शर्मा 2017 में पद्मश्री
पंडित श्याम लाल चतुर्वेदी 2018 में पद्मश्री
दामोदर गणेश बापट 2005 में पद्मश्री
अनूप रंजन पांडेय 2019 में पद्मश्री
मदन सिंह चौहान गुरुजी 2020 में पद्मश्री
डॉ. राधेश्याम बारले 2021 में पद्मश्री
उषा बारले 2023 में पद्मश्री
डोमान ङ्क्षसह कुंवर 2023 में पद्मश्री
अजय कुमार मंडावी 2023 में पद्मश्री