Site icon Chatur Post

Patrakar samman nidhi पत्रकार सम्मान निधि में संशोधन: सरकार ने जारी की अधिसूचना, जानिए- क्या हुआ बदलाव

badi khabar

Patrakar samman nidhi  रायपुर। छत्तीसगढ़ वरिष्ठ मीडिया कर्मी सम्मान निधि योजना में सरकार ने बदलाव कर दिया है। इस संबंध में सरकार की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

बढ़ाई गई सम्मान निधि की राशि

छत्तीसगढ़ सरकार ने इस संशोधन के जरिये वरिष्ठ पत्रकारों दिए जाने वाले सम्मान निधि को बढ़ा दिया है। जनसंपर्क विभाग की तरफ से एक दिसंबर को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

जानिए- अब कितनी मिलेगी सम्मान निधि

पत्रकार सम्मान निधि में किए गए बदलाव के बाद अब राज्य के वरिष्ठ पत्रकारों को अब हर महीने 20 हजार रुपए दिया जाएगा। इसकी घोषणा चालू वित्तीय वर्ष का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की थी।

इस तारीख से मिलेगी बढ़ी हुई राशि

जनसंपर्क विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार बढ़ी हुई दरें एक अप्रैल 2025 से लागू की गई है। संभव है कि सम्मान निधि पा रहे वरिष्ठ पत्रकारों को करीब नौ महीने का एरियर्स देगी।

सेवानिवृत्त पत्रकारों को दी जाती है सम्मान निधि

राज्य सरकार की तरफ से 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पत्रकारों को यह सम्मान निधि पेंशन के रुप में दी जाती है। इसकी शुरुआत 2013 में तत्कालीन डॉ. रमन सिंह की सरकार ने की थी।

अभी तक मिल रहा था 10 हजार रुपए

छत्तीसगढ़ में अभी सम्मान निधि की राशि 10 हजार रुपए है। वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्रकार सम्मान निधि की राशि 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपए करने की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें- छत्‍तीसगढ़ में 2026 के लिए शासकीय अवकाश की घोषणा

छत्‍तीसगढ़ सरकार ने 2026 के लिए शासकीय अवकाश की घोषणा कर दी है। सामान्‍य प्रशासन विभाग की तरफ से अवकाशों को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। 2026 में कुछ त्‍योहार और दिवस रविवार को हैं, जबकि कुछ अवसरों पर तीन से चार दिन तक की छुट्टी मिल सकती है। 2026 के अवकाशों की पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें

Exit mobile version