
Patwari रायपुर। Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में पटवारी से राजस्व निरीक्षक Revenue Inspector प्रमोशन में हुए कथित भ्रष्टाचार में एसीबी ईओडब्ल्यू ACB EoW की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ब्यूरो की टीम ने विरेन्द्र जाटव और हेमंत कौशिक को आज गिरफ्तार कर लिया है।
एफआईआर के बाद शुरू हुई जांच
राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण Economic Crime Investigation / एंटी करप्शन ब्यूरो में पटवारी Patwari से राजस्व निरीक्षक पदोन्नति promotion घोटाला से संबंधित पंजीकृत अपराध क्रमांक-64/2025 धारा 7 (सी) भ्रनि अधि० 1988 यथासंशोधित 2018 एवं धारा 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि में लगातार अधिकारी कर्मचारी एवं अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।
इन्हें किया गया गिरफ्तार
मामले में आरोपी वीरेन्द्र जाटव Virendra Jatav, सहायक सांख्यिकी अधिकारी Statistical Officer, कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख रायपुर और हेमंत कौशिक Hemant Kaushik, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, कार्यालय क्षेत्रीय उप आयुक्त Deputy commissioner भू-अभिलेख Land record रायपुर के विरूद्ध स्वयं और वरिष्ठ अधिकारियों को असम्यक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से परीक्षार्थियों examinees से मोटी रकम लेकर प्रश्न पत्र question paper लीक करने और परीक्षा पूर्व प्रश्नों की तैयारी कराने के संबंध में पर्याप्त साक्ष्य होने पर आज गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को आज Court कोर्ट में पेश किया गया।
दो दिन पहले19 स्थानों पर की थी छापेमार कार्रवाई
दरअसल, राजस्व निरीक्षक प्रमोशन घोटाला Promotion scam प्रकरण EoW के अपराध क्रमांक 64/2025, धारा-7 सी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम Prevention of Corruption Act 1988 संशोधित अधिनियम 2018 एवं 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि 18 नवंबर 2025 को पंजीबद्ध किया गया।
इसके तहत 19 नवंबर को परीक्षा संचालन समिति Examination Conducting Committee के अंतर्गत प्रश्न पत्र मुद्रण व वितरण कार्य में लगे हुए अधिकारी / कर्मचारी और प्रमोशन Promotion दिलाने के लिए लायजनिंग कार्य में लगे हुए राजस्व अधिकारियों के निवास स्थानों पर छापेमार guerrilla कार्रवाई की गई थी।
रायपुर में सबसे ज्यादा 10 स्थानों पर छापा
रायपुर raipur में 10, गरियाबंद में 1, बेमेतरा में 1, बिलासपुर में 1, kanker कांकेर में 01, बस्तर में 01, सरगुजा में 4, इस प्रकार कुल 19 स्थानों पर छापे की कार्रवाई कर तलाशी ली गई थी।
पुख्ता सबूतों के बाद गिरफ्तारी
तलाशी के दौरान डिजिटल साक्ष्य Digital Evidence, लेनदेन संबंधी एग्रीमेंट agreement तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए। प्राप्त दस्तावेजों का विश्लेषण कर आज दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया।




