Site icon Chatur Post

PCC चीफ बैज का CM विष्णुदेव को letter: नौकरी और 50-50 लाख मुआवजा की मांग

Oplus_131072

PCC रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर राज्य में बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त की है। बैज ने मुख्यमंत्री से चाकूबाजी की घटना में मारे गए युवकों के परिजनों को सरकारी नौकरी और मुआवजा देने की मांग की है।

बैज ने लिखा है कि यह अत्यंत पीड़ा का विषय है कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिस पर अंकुश लगाना अति आवश्यक है। वहीं प्रदेशभर में सभी तरह के नशे के पदार्थ जैसे शराब, नशीली दवाईयां, गोलियां, ड्रग्स, गांजा इत्यादि आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं, जिसके कारण प्रदेश में नशे के चलते होने वाले अपराधों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा है साथ पिछले दिनों धमतरी के ढ़ाबे में खाना खाने रूके रायपुर के तीन युवक आलोक सिंह ठाकुर, नितिन टांडी और सुरेश हियाल की निर्मम हत्या कर दी गई। अपराधियों की सामने आई तस्वीरों से उनकी मनोस्थिति साफ स्पष्ट हो रही है कि नशे की हालत में सुनियोजित तरीके से किया गया अपराध है।

PCC चीफ़ ने अपने पत्र में कहा है कि इसी प्रकार रायपुर के चंगोराभाठा में केवल गाड़ी टकरा जाने की छोटी सी घटना में एक डिलवरी बॉय हेमंत कोठारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई।दोनों ही प्रकरणों में चारो युवक बेकसूर और अपने घर के इकलौते कमाने वाले युवक थे।

आज उनके परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं लेकिन शासन प्रशासन ने अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया है।दोनों प्रकरणों में मृतक के परिजनों को 50-50 लाख रूपये आर्थिक मुआवजा एवं परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग करता हूं जिससे पीड़ित परिवार का भविष्य सुनिश्चित हो सके।साथ ही सरकार से अपील करता हूं कि नशीले पदार्थों की बिकी के खिलाफ ठोस कदम उठाते हुए तत्काल कार्यवाही की जाए।

Exit mobile version