Site icon Chatur Post

Pension Fund विधानसभा में पेंशन पर सवाल: पेंशन फंड में कितनी राशि जमा की गई? कितना निकाला गया?

Pension Fund विधानसभा में पेंशन पर सवाल: पेंशन फंड में कितनी राशि जमा की गई? कितना निकाला गया?

Pension Fund रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को शासकीय सेवकों के पेंशन का मुद्दा उठा। भाजपा के पुन्‍नू लाल मोहले ने इसको लेकर सवाल किया। इस पर वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी ने उत्‍तर दिया।

वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि पीएफआरडी में करीब 22 हजार करोड़ रुपए जमा है। इसमें से कुछ राशि मौजूदा शासकीय सेवकों का है। करीब सात हजार ने एनपीएस का विकल्‍प चुना है।

पुन्नूलाल मोहले कर सवाल: कितने लोगों ने चुना है एनपीएस और ओपीएस का विकल्‍प

NPS से पुनः OPS योजना के विकल्प का चयन प्रदेश के कुल कितने अधिकारी-कर्मचारियों ने किया  है? वर्ष 2004 से पूर्व नियुक्त और वर्ष 2004 के बाद नियुक्त पुनः OPS का विकल्प चयन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के लिए पेंशन योजना का संचालन व कार्यप्रणाली क्या है?

दो लाख 91 हजार ने चुनाव है ओपीएस का विकल्‍प

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि NPS से पुनः OPS योजना का विकल्प का चयन प्रदेश के कुल 2 लाख 91 हजार 797 अधिकारियों कर्मचारियों ने किया है। वर्ष 2004 के पूर्व नियुक्त और वर्ष 2004 के बाद नियुक्त OPS विकल्प वाले सभी शासकीय सेवकों के लिए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा पेंशन नियम, 1976 के प्रावधानों के अनुसार पेंशन योजना का संचालन किया जा रहा है।

सवाल: जीपीएफ का प्रबंधन कैसे हो रहा है

वर्ष 2004 के पूर्व नियुक्त व वर्ष 2004 के बाद नियुक्त पुनः OPS का विकल्प चयन करने वाले अधिकारी-कर्मचारी का जीपीएफ कटौती का प्रबंधन किस-किस प्रकार किया जा रहा है? क्या दोनों का प्रबंधन अलग- अलग किया जा रहा है? यदि हां, तो क्यों? एक ही प्रकार से प्रबंधन कब तक किया जाएगा? यदि नहीं, तो क्यों?

वित्‍त मंत्री का उत्‍तर: पेंशन एवं भविष्‍य निधि कर रहा है संचालन

 वर्ष 2004 के पूर्व नियुक्त शासकीय सेवकों का जीपीएफ कटौती का प्रबंधन महालेखाकार, छत्तीसगढ़ और  वर्ष 2004 के बाद पुनः OPS का विकल्प लेने वाले शासकीय सेवकों का जीपीएफ कटौती का प्रबंधन संचालक पेंशन एवं भविष्य निधि, छत्‍तीसगढ़ कर रहा है।  दोनो का प्रबंधन अलग अलग किया जा रहा है। एक ही प्रकार से प्रबंधन किया जाना विचाराधीन नहीं है।

सवाल:  अब तक कितनी राशि निकाली गई है?

प्रदेश के सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने और पेंशन के भुगतान के प्रभावी प्रबंधन के लिए बनाई गई वित्तीय योजना छत्‍तीसगढ़ पेंशन निधि में 15 फरवरी 2026 तक कितनी राशि जमा कर कुल कितनी राशि की निधि तैयार की गई है? क्या यह योजना किसी वित्तीय वर्ष में पेशन व्यय के 20 प्रतिशत से अधिक वृद्धि होने पर अतिरिक्त भुगतान इस निधि से किए जाने के लिए या कोई अन्य सुरक्षा प्रदान करने के दृष्टिकोण से भी बनाई गई है? यदि हां, तो इससे अब तक कितनी राशि निकाली गई है?

वित्‍त मंत्री का उत्‍तर: एक हजार करोड़ रुपए से ज्‍यादा किया गया जमा

छत्तीसगढ़ पेंशन निधि में 15 फरवरी 2026 तक की स्थिति में कुल 1,068 करोड़ राशि जमा कर 1120.53 करोड़ की निधि तैयार की गई है। किसी वित्तीय वर्ष में पेंशन व्यय के 20 प्रतिशत से अधिक वृद्धि होने पर अतिरिक्त भुगतान इस निधि से किए जाने का प्रावधान है। अभी तक इस निधि से कोई भी राशि नहीं निकाली गई है।

Exit mobile version