Site icon Chatur Post

PHQ वित्त नियंत्रक शंकर झा की पुस्तक, भंडार क्रय नियम और जेम पोर्टल से खरीदी का डीजीपी ने किया विमोचन

PHQ वित्ती नियंत्रक शंकर झा की पुस्तदक, भंडार क्रय नियम और जेम पोर्टल से खरीदी का डीजीपी ने किया विमोचन

PHQ  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ भंडार क्रय नियम और जेम पोर्टल से शासकीय क्रय पुस्तक का विमोचन गुरुवार (04 दिसंबर) को नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय डीजीपी अरुण देव गौतम ने किया। इस पुस्‍तक की रचना पुलिस मुख्‍यालय में वित्‍त नियंत्रक शंकर झा ने की है।

छत्‍तीसगढ़ भंडार क्रय नियम और जेम पोर्टल से शासकीयक्रय नामक पुस्तक लिखी गई है यह पुस्तिका शासकीय सामाग्रीयों की खरीदी में काफी उपयोगी व मार्गदर्शी है। इस मार्ग दर्शिका में भंडार क्रय नियम के अद्यतन प्रावधानों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम-2002, भंडार से संबंधित वित्तीय संहिता के प्रावधान,  पुरानी भण्डार सामाग्री का निराकरण, जीएसटी में स्त्रोत पर कटौती (टीडीएस) के संबंध में मार्गदर्शिका, शासकीय दूरभाष सुविधा, शासकीय वाहन व्यवस्था Purchasefrom GEM Portal, वित्तीय अधिकार भाग-1, 2024 भी समाहित है। 

पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने पुलिस मुख्यालय के कान्फ्रेंस हॉल में इस पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसरपर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसआरपी कल्लूरी,  अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रदीप गुप्ता के साथ  पीएचक्‍यू के सभी पुलिस महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक, सहायक पुलिस महानिरीक्षक और अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें– छत्‍तीसगढ़ में 2026 के शासकीय अवकाशों की सूची जारी

छत्‍तीसगढ़ सरकार ने 2026 के लिए शासकीय अवकाशों की सूची जारी कर दी है। सामान्‍य प्रशासन विभाग की तरफ से इसका गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 2026 में किस त्‍योहार और जयंती पर कितने दिन रहेगी छुट्टी, 2026 में शासकीय कार्यालयों में कब-कब रहेगा अवकाश जानने के लिए यहां क्लिक करें

Exit mobile version