Site icon Chatur Post

Plane accident अहमदाबाद से लंदन की उड़ान भरते ही गिरा विमान, पूर्व CM समेत 242 यात्री थे सवार, देखिए विमान का वीडियो

Plane accident अहमदाबाद से लंदन की उड़ान भरते ही गिरा विमान, पूर्व CM समेत 242 यात्री थे सवार, देखिए विमान का वीडियो

Plane accident न्‍यूज डेस्‍क । अहमदाबाद (गुजरात) में बड़ा विमान हादसा हो गया है। अहमदाबाद से 242 यात्रियों को लेकर लंदन के लिए उड़ा एयर इंडिया का एआई 171 विमान दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। एयर इंडिया के इस विमान ने अहमदाबाद अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट से दोपहर करीब डेढ़ बजे उड़ान भरा। उड़ान भरने के महज दो मिनट के भीतर ही विमान दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया।

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार विमान ने जैसे ही उड़ानभरी तो वह और ऊपर जाने की बजाए नीचे आने लगा। इसके बाद विमान में जोर का धमका हुआ और वह आग के गोले में तब्‍दील हो गया है। विमान में सवार 242 यात्रियों के गुजरात के पूर्व मुख्‍यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे। 242 में 10 क्रू मेम्‍बर शामिल हैं।

आबादी क्षेत्र में गिरा विमान

बताया जा रहा है कि विमान एयरपोर्ट के पीछे स्थित आबादी क्षेत्र में गिरा है। विमान जहां गिरा है वह भी काफ चलह-पहल वाला क्षेत्र है। प्‍लेटन्‍ उड़ा रहे पायलट का नाम सुमित सबरवाल है।  विमान में 52 ब्रिटिश नागरिक, पुर्तगाल के छह लोग सवार थे।

Plane accident  राहत और बचाव कार्य

हादसे के बाद राहत और बचाव का काम युद्धस्‍तर पर चल रहा है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ बीएसएफ के जवान भी राहत और बचाव कार्य में चले हुए हैं।  अब तक सौ से ज्‍यादा लोगों के हताहत होने की जानकारी आ रही है। यह संख्‍या और बढ़ सकती है। विमान आबादी क्षेत्र में गिरा है ऐसे में अन्‍य लोगों के भी इस दुर्घटना के शिकार होने की आशंका व्‍यक्‍त की जा रही है।

https://chaturpost.com/wp-content/uploads/2025/06/Plane-accident.mp4

घटना की सूचना मिलते ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्‍यमंत्री से बात की है। उन्‍होंने राहत और बचाव कार्यों के संबंध में जानकारी ली है। नागरिक उड्डयन मंत्री ने घटना की जानकारी प्रधानमंत्री को दी है। नागरिक उड्डयन मंत्री नई दिल्‍ली से अहमदाबाद पहुंच रहे हैं।

Exit mobile version