PM Modi पीएम मोदी के हाथों पावर कंपनी के 4 करोड़ कामों का भूमिपूजन और लोकापर्ण: राज्‍योत्‍सव के मंच से कराने की तैयारी

schedule
2025-10-30 | 05:14h
update
2025-10-30 | 05:14h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

PM Modi रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवंबर को छत्‍तीसगढ़ आ रहे हैं। यहां वे राज्‍य स्‍थापना की रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रमों की तैयारी जोरशोर से चल रही है। राज्‍योत्‍सव के मंच से प्रधानमंत्री मोदी बिजली परियोजनों का भी भूमि पूजन और लोकापर्ण कर सकते हैं। पावर कंपनी प्रबंधन इसकी तैयारी में लगा हुआ है।

PM Modi पौने सात घंटे रुकेंगे प्रधानमंत्री

बता दें कि एक नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी करीब पौने सात घंटा रायपुर में रहेंगे। इस दौरान वे आधा दर्जन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम की शुरुआत नवा रायपुर के श्री सत्‍य साईं अस्‍पताल से होगी। इसके बाद पीएम शांति सरोवर जाएंगे। प्रधानमंत्री नवा रायपुर में बने आदिवासी संग्रहालय और विधानसभा के नए भवन का लोकापर्ण करेंगे।

राज्‍योत्‍सव के मंच से करेंगे लोकापर्ण और भूमिपूजन

अफसरों के अनुसार राज्‍योत्‍सव के मंच से प्रधानमंत्री विभिन्‍न विभागों की योजनाओं का भूमि पूजन और लोकापर्ण करेंगे। इसी क्रम में प्रधानमंत्री विद्युत कंपनी के प्रोजेक्‍टस का भी भूमि पूजन और लोकापर्ण कर सकते हैं। विद्युत कंपनी प्रबंधन इसकी तैयारी में लगा हुआ है।  

PM Modi  4 हजार करोड़ के कार्यों के लोकार्पण, भूमिपूजन

पावर कंपनी के किन-किन कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन प्रधानमंत्री मोदी से करना है इसको लेकर पावर कंपनी मुख्‍यालय में मंथन का दौर जारी है।  जानकारी के अनुसार आरडीएसएस योजना के तहत कृषि सिचाई पम्पों की लाइन, अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर, धरदेही में 400 केवी का सब स्टेशन, राजिम व पाटन में 220 केवी क्षमता के सब स्टेशन समेत अन्य कार्य शामिल हैं।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बदलाव

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 31 अक्‍टूबर को छत्‍तीसगढ़ आने वाले थे, लेकिन बिहार चुनाव में व्‍यस्‍तता के कारण उनके दौरा कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है। अब पीएम मोदी एक नवंबर की सुबह आएंगे और शाम को लौट जाएंगे। बताया जा रहा है कि दो नवंबर को बिहार में मोदी के एक साथ कई कार्यक्रम हैं।  

chatur postOctober 30, 2025
564 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
01.03.2026 - 21:30:49
Privacy-Data & cookie usage: