PM Modi Visit प्रधानमंत्री के रायपुर दौरा का मिनट टू मिनट कार्यक्रम: सुबह 9:40 बजे लैंड करेगा Modi का विशेष विमान

schedule
2025-10-30 | 13:55h
update
2025-10-30 | 13:55h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

PM Modi Visit  रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवंबर को रायपुर आ रहे हैं। इसको लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली है। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) का उच्चस्तरीय दस्ता रायपुर पहुंच गया है।

श्री सत्‍य साईं में पहला कार्यक्रम

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी सुबह सुबह 9:40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री का काफिला वहां से सीधे श्री सत्यसाईं अस्पताल जाएगा, जहां वे हार्ट के सक्सेसफुल ऑपरेशन वाले 2500 बच्चों के साथ दिल की बात करेंगे। पीएम वहां से 10:35 को विधानसभा रोड स्थित शांति सरोवर पहुंचेंगे, जहां प्रजापति ब्रम्हाकुमारी के शांति शिखर भवन का उद्घाटन करेंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा का अनावरण

 वहां से नवा रायपुर लौटेंगे और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। दोपहर 12:15 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन करने के बाद आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे। 2:30 से  4 बजे तक राज्योत्सव में शामिल होने के बाद साढ़े चार बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

PM Modi Visit  सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट

प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर आईजी नवनीत मेहता के नेतृत्व में एसपीजी की एक टीम बुधवार को रायपुर पहुंच चुकी है। एसपीजी आईजी ने प्रदेश पुलिस के अधिकारियों के साथ बुधवार की रात प्रधानमंत्री कार्यक्रम वाले सभी स्थलों का दौरा किया है।

कार्यक्रम स्‍थलों का लिया जायजा

उनके साथ रायपुर आईजी, कलेक्टर, एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। एसपीजी की टीम ने एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक के सभी रूट का बारीकी से मुआयना किया और सुरक्षा से जुड़े निर्देश दिए।

पीएम करेंगे रोड शो, पांच आयोजनों में होंगे शामिल

रायपुर प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी राज्योत्सव का उद्घाटन करने के अलावा पांच कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसमें सत्य सांई हॉस्पिटल में बच्चों से चर्चा, शांति शिखर भवन का उद्घाटन, पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का उद्घाटन, विधानसभा का उद्घाटन और आदिवासी संग्रहालय उद्घाटन शामिल है।

PM Modi Visit  यह है मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

सुबह 9:40 बजे: एयरफोर्स के विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे

10:00-10:35 बजे: हार्ट के सक्सेसफुल ऑपरेशन वाले 2500 बच्चों के साथ दिल की बात

10:45-11:30 बजे: प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी के शांति शिखर भवन का उद्घाटन

11:45-12:10 बजे: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण

12:15- 1:15 बजे: छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन

1:30 – 2:15 बजे: आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम म्यूजियम का उद्घाटन

2:30 – 4:00 बजे: राज्योत्सव का शुभारंभ

4:25 बजे: नई दिल्ली के लिए प्रस्थान

Related Articles
chatur postOctober 30, 2025
388 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
26.02.2026 - 22:12:24
Privacy-Data & cookie usage: