भारतराज्य

PM Modi’s program पौने 7 घंटे में 6 कार्यक्रमों में शामिल होंगे PM Modi: देखेंगे- ऑपरेश सिंदूर और नक्‍सल मुक्‍त भारत की झांकी

PM Modi’s program  रायपुर। राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के उद्घाटन समारोह में आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां करीब पौने सात घंटे रुकेंगे। इस दौरान वे नया रायपुर में छह कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री का रोड शो भी होगा। PM मोदी विधानसभा के नए भवन और आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संग्रहालय का उद्घाटन भी करेंगे।

बिहार चुनाव की वजह से बेहद व्यस्त कार्यक्रम

प्रधानमंत्री का दौरा कार्यक्रम बेहद व्यस्त है। प्रोग्राम इतना टाइट बना है कि उसमें लंच के लिए भी कोई समय तय नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि वे एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के दौरान ही अल्पाहार लेंगे। अफसरों के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव की वजह से प्रधानमंत्री का प्रोग्राम इतना व्यस्त बना है।

श्री सत्यसाईं अस्पताल में पहला कार्यक्रम

प्रधानमंत्री श्री मोदी पहला कार्यक्रम नया रायपुर में स्थित श्री सत्य साई संजीवनी चाइल्ड हार्ट हॉस्पिटल में होगा। वहां PM मोदी उन 2500 बच्चों के साथ दिल की बात करेंगे, जिनके हार्ट का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया है। इसके बाद वे प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी के शांति शिखर भवन का उद्घाटन करेंगे।

PM Modi’s program  ऑपरेशन सिंदूर की झांकी

नया रायपुर में प्रधानमंत्री के सम्मान में झांकियां बनाई जा रही हैं। इनमें ऑपरेशन सिंदूर, नक्सल मुक्ति, लखपति दीदी और महतारी वंदन योजना की झांकियां शामिल हैं। दोपहर बाद PM मोदी संग्रहालय और नए विधानसभा भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद PM मोदी मेला ग्राउंड में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित 5 दिवसीय राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे। देर शाम वे दिल्ली लौट जाएंगे।

5 दिन तक होगा भव्य आयोजन

छत्तीसगढ़ इस बार अपना 25वां स्थापना दिवस मनाएगा। इस बार राज्योत्सव को तीन दिन से बढ़ाकर 5 दिन करने का फैसला लिया है। 1 नवंबर से 5 नवंबर तक नवा रायपुर में भव्य आयोजन होंगे। वहीं, जिलों में तीन दिनों का आयोजन होगा।

ऑपरेशन सिंदूर, पीएम आवास जैसी योजनाओं की झांकियां

नवा रायपुर में 6 स्थानों पर 6 से अधिक योजनाओं की झांकियां प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में बनाई जा रही हैं। पीएम मोदी जिस रास्ते से जाएंगे, वहां अलग- अलग योजनाओं की ये झांकियां होंगी। एयरपोर्ट से निकलकर जब वे सत्य साईं अस्पताल के लिए निकलेंगे तो जैनम मानस भवन के अपोजिट में जीएसटी 2.0 योजना की झांकी होगी।

PM Modi’s program  जानिए- कहां कौन सी झांकी

सेंध तालाब के पास पीएम जनमन और वन धन विकास योजना और मंदिर हसौद क्रॉसिंग पर लखपति दीदी और महतारी वंदन योजना की झांकी होगी। इसी रास्ते में टी जंक्शन के पास ऑपरेशन सिंदूर और नक्सल मुक्ति भारत और इसके आगे मोड़ पर किसान सम्मान और कृषक उन्नति योजना की झांकी होगी। सबसे अंत में एचपी पेट्रोल पंच के पास प्रधानमंत्री आवास योजना की झांकी बनाई जा रही है।

Back to top button