PM Surya Ghar डबल सब्सिडी से डबल हुई आवेदनों की संख्या: जानिए-सोलर प्‍लांट पर कितनी सब्सिडी

schedule
2025-09-17 | 15:22h
update
2025-09-17 | 15:22h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

PM Surya Ghar रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में केंद्र की तर्ज पर राज्य सरकार भी सब्सिडी दे रही है। इससे योजना के लिए आवेदनों और रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट की औसत मासिक संख्या दोगुनी से अधिक हो गई है।

हाफ बिजली बिल से शून्य बिल

छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ता हॉफ बिजली बिल से शून्य बिजली बिल की ओर कदम बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयार हो रहे हैं, जिसका असर आने वाले महीनों में बड़ी उपलब्धि के रूप में दिखाई पड़ेगा। सरकार  की मंशानुसार उपभोक्ताओं का रुझान अब सस्ती बिजली के लिए सरकारी योजना के बदले आत्मनिर्भरता की तरफ बढने लगा है।

PM Surya Ghar केंद्र की तरफ से 78 हïजार तक की सब्सिडी

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में केंद्र सरकार एक किलोवाट के लिए 30,000 रुपए, दो किलोवाट के लिए 60,000 रुपए और तीन किलोवाट के लिए 78,000 रुपए सब्सिडी प्रदान की जा रही थी।

राज्य सरकार दे रही 30 हजार तक सब्सिडी

छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 18 जून, 2025 को आयोजित कैबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से भी सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया। इसके तहत एक किलोवाट के लिए 15,000 रुपए, दो और तीन किलोवाट के लिए 30,000 रुपए सब्सिडी देने की घोषणा की गई।

एक लाख तक की बचत

केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से सब्सिडी मिलने से योजना के हिïग्राहिïयों को एक लाख रुपए तक की बचत हो रही है । एक से लेकर तीन किलोवाट तक कुल सब्सिडी क्रमश: 45,000 रुपए, 90,000 रुपए  और 1,08,000 रुपए हो गई है। मार्जिन मनी के लिए बैंकों से 10 वर्षों के लिए 6 प्रतिशत की ब्याज दर पर आसान ऋण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

एक करोड़ 85 हजार सब्सिडी वितरण

मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर राज्य सब्सिडी का प्रदाय जल्दी से जल्दी करने के निर्देश दिए गए। इसके कारण 8 सितम्बर को आयोजित एक कार्यक्रम में 618 हितग्राहियों के बैंक खाते में 1.85 करोड़ रुपए की सब्सिडी उनके बैंक खातों में अंतरित कर दी गई। साथ ही यह व्यवस्था की गई है कि अब स्थापना के एक माह के भीतर स्टेट सब्सिडी दे दी जाएगी।

PM Surya Ghar आवेदनों की संख्या में बढ़ोतरी

इस तरह उपभोक्ताओं का विश्वास तथा उत्साह तेजी से बढ़ा है। राज्य सब्सिडी घोषित होने के पूर्व औसत मासिक आवेदनों की संख्या 1,607 और स्थापनाओं की सख्या 337 थी। वहीं 18 जून को स्टेट सब्सिडी घोषित होने के बाद आवेदनों की औसत मासिक सख्या 3,906 हो गई है तथा स्थापनाओ की औसत प्रतिमाह सख्या 744 हो गई है।

अब तक 58 हजार से ज्यादा आवेदन

इस तरह अब प्रदेश में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए काफी उत्साह देखा जा रहा है। कुल आवेदनों की संख्या 58,500 हो गई है, जिनमें से 6,500 घरों में रूफटॉप सोलर पेनल लगाये जा चुके हैं तथा 17,000 का कार्य प्रगति पर है।

chatur postSeptember 17, 2025
421 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
03.03.2026 - 08:43:58
Privacy-Data & cookie usage: