Police CG पुलिस भर्ती: लिखित परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी

schedule
2025-07-29 | 15:26h
update
2025-07-29 | 15:26h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Police रायपुर। छत्‍तीसगढ़ पुलिस में आरक्षक संवर्ग (जिला पुलिस बल आरक्षक) के लिए आवेदन करने वालों में से लिखित परीक्षा के लिए पात्र पाए गए उम्‍मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है।

2023-24 में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया

पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ की तरफ से आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा 2023-24 की लिखित परीक्षा के लिए पात्र उम्‍मीदवारों की चयन सूची वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने जारी कर दी है।

15 गुना होंगे लिखित परीक्षा में शामिल

अफसरों ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल उम्‍मीदवारों में से प्रत्येक पद के विरुद्ध अधिकतम 15 गुना अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए चयनित किया गया है। इन पात्र अभ्यर्थियों की सूची राज्‍य पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट https://cgpolice.gov.in पर प्रकाशित की गई है।

Police  लिखित परीक्षा चयन की  अंतिम प्रक्रिया

अफसरों ने बताया कि आरक्षक भर्ती में चयन प्रक्रिया के अगले चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह लिखित परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam ) के माध्‍यम से होगी।

व्‍यापमं की साइट करना होगा पंजीयन  

अफसरों ने बताया कि आरक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र उम्‍मीदवारों को CG Vyapam की वेबसाइट पर निर्धारित समयावधि में फिर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन से संबंधी विस्तृत सूचना व्यावसायिक परीक्षा मंडल की तरफ से जारी किया जाएगा।

570 पदों पर  होनी है भर्ती

बता दें कि आरक्षक संवर्ग (जिला पुलिस बल) के 570 रिक्त पदों की सीधी भर्ती के लिए 04 अक्टूबर 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था। इसके लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र 01 जनवरी से 06 मार्च 2024 तक आमंत्रित किए गए थे।

Police  नवंबर से जनवरी के बीच हुई दक्षता परीक्षा

भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण अंतर्गत जिला दुर्ग, बालोद और बेमेतरा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की दस्तावेज़ जांच, शारीरिक मापजोख और शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन छत्‍तीसगढ़ राज्‍य सशस्‍त्र बल की प्रथम वाहिनी भिलाई (जिला दुर्ग) में आयोजित की गई। इसकी प्रक्रिया 16 नवंबर 2024 से 11 जनवरी 2025 तक हुआ।

chatur postJuly 29, 2025
291 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
27.02.2026 - 20:47:33
Privacy-Data & cookie usage: