Police Commissariat ADG गुप्ता के नेतृत्व में सरकार ने बनाई 7 IPS अफसरों की कमेटी, जानिए- क्या है मामला

schedule
2025-09-09 | 14:25h
update
2025-09-09 | 14:25h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Police Commissariat  रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्ररी के गठन की कवायद तेज हो गई है। सरकार के निर्देश पर डीजीपी अरुण देव गौतम ने इसके लिए आईपीएफ अफसरों की एक कमेटी गठित की है। यह कमेटी अलग-अलग राज्यों के सिस्टम का अध्ययन कर ड्राफ्ट तैयार करेगी और अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। इसके आधार पर रायपुर कमिश्ररी का गठन की रुप रेखा तय की जाएगी। 

एडीजी की अध्यक्षता में बनी कमेटी

रायपुर कमिश्ररी का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए एडीजी प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में कमेटी बनाई गई है। डीजीपी अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश के अनुसार कमेटी में आईपीएस अजय यादव, अमरेश मिश्रा, ध्रुव गुप्ता, अभिषेक मीणा, संतोष ङ्क्षसह और प्रभात कुमार को शामिल किया गया है।

नया विधेयक या पुराने पुलिस एक्ट में संशोधन

अफसरों के अनुसार आईपीएस अफसरों की कमेटी तय करेगी कि रायपुर कमिश्ररी का गठन छत्तीसगढ़ पुलिस एक्ट 2007 में संशोधन करके किया जा सकता है या इसके लिए अलग से विधेयक लाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार कमेटी महीनेभर में अपनी रिपोर्ट डीजीपी के माध्यम से सरकार को सौंपेगी।

Police Commissariat  15 अगस्त को मुख्यमंत्री ने की है घोषणा

रायपुर में बढ़ते अपराध को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 15 अगस्त को प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए रायपुर में पुलिस कमिश्ररी बनाने की घोषणा की है। इस बात की संभावना व्यक्त की जा रही है कि रायपुर पुलिस कमिश्ररी एक नवंबर से अस्तित्व में आ जाएगा।

प्रधानमंत्री के हाथों गठन की तैयारी

बताया जा रहा है कि रायपुर पुलिस कमिश्ररी का गठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों कराने की तैयारी चल रही है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना की 25वीं वर्षगांठ मना रहा है। राज्योत्सव में प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया गया है। इसी दौरान रायपुर पुलिस कमिश्ररी के गठन की योजना है।

छत्तीसगढ़ में पहली पुलिस कमिश्ररी

रायपुर पुलिस कमिश्ररी छत्तीसगढ़ की पहली पुलिस कमिश्ररी होगी। अफसरों के अनुसार रायपुर में सिस्टम के सफल होने के बाद इसे राज्य के दूसरे बड़े शहरों में भी लागू किया जा सकता है।

Police Commissariat  अतिरिक्त बल की पड़ेगी जरुरत

अफसरों के अनुसार पुलिस कमिश्ररी वरिष्ठ रैंक के अफसरों की पोस्टिंग होगी। यदि कमिश्रर एडीजी रैंक के बनाए जाते हैं तो आईजी और डीआईजी के साथ एसपी रैंक के करीब आधा दर्जन अफसरों की पोस्टिंग होगी। पुलिस कमिश्रर का पद आईजी रैंक के अफसर को सौंपा जाता है तो डीआईजी और एसपी रैंक के अफसरों की संख्या बढ़ जाएगी।

chatur postSeptember 9, 2025
290 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
26.02.2026 - 00:34:25
Privacy-Data & cookie usage: