Police Medal छत्‍तीसगढ़ पुलिस के 11 पुलिस वालों को वीरता पदक, 1 विशिष्‍ठ और 10 को सराहनीय सेवा..

schedule
2025-01-25 | 08:31h
update
2025-01-25 | 08:41h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Police Medal रायपुर। छत्‍तीसगढ़ पुलिस के 11 जवान और अफसरों को वीरता पदक के लिए चुना गया है। एक अधिकारी को विशिष्‍ठ सेवा पदक और 10 को सराहनीय सेवा पदक के लिए चुना गया है। स्‍वतंत्रता दिवस के पूर्व केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह घोषणा की है।

पदक के लिए चुने गए जवानों और अफसरों को इस वर्ष 15 अगस्‍त को स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर पुस्‍कृत किया जाएगा। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से हर वर्ष गणतंत्र दिवस और स्‍वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले पुलिस पदकों की घोषणा की जाती है।

इसमें राज्‍य पुलिस के साथ केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल, रेलवे सुरक्षाबल समेत सीबीआई समेत अन्‍य एजेंसियां भी शामिल रहती हैं। इस वर्ष देशभर के 78 पुलिस जवानों और अफसरों को वीरता पदक के लिए चुना गया है। विशिष्‍ठ सेवा पदक के लिए 85 लोगों के नाम की घोषण की गई है। इसी तरह सराहनीय सेवा पदक पाने वालों की सूची में 634 जवानों और अफसरों के नाम शामिल हैं।

Police Medal वीरता पदक पाने वालों में छत्‍तीसगढ़ तीसरे स्‍थान पर

देशभर में 78 पुलिस के जवानों और अफसरों को वीरता पदक के लिए चुना गया है। इसमें सबसे ज्‍यादा 17 पदक उत्‍तर प्रदेश पुलिस के हिस्‍से में गया है। वहीं, दूसरे नंबर पर जम्‍मू- कश्‍मीर पुलिस है। वहां के 15 पुलिस अफसरों और जवानों को वीरता पदक दिया जाएगा।

तीसरे स्‍थान पर छत्‍तीसगढ़ है। यहां के 11 पुलिस अफसरों और जवानों को वीरता पदक के लिए चुना गया है। इसके अलावा ओडिशा पुलिस के छह जवानों और अफसरों का नाम भी इस सूची में शामिल है।

Police Medal: वीरता के लिए पदक

लालजी सिन्हा इंस्पेक्टर जीएम

भुनेश्वर साहू सब-इंस्पेक्टर जीएम

संजय पोटाम इंस्पेक्टर जीएम

बुधराम कोरसा हेड कांस्टेबल जीएमकमलेश मरकाम कॉन्स्टेबल जीएम

अंजू कुमारी पुलिस उपाधीक्षक जीएम

दिनेश भास्कर कॉन्स्टेबल जीएम

चैतराम गुरुपंच सब-इंस्पेक्टर जीएम

हेमला नंदू हेड कांस्टेबल जीएम

प्यारास मिंज हेड कांस्टेबल जीएम

मनोज पुनेम कॉन्स्टेबल जीएम

Related Articles

Police Medal: विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक

महेश राम साहू, निरीक्षक, छत्तीसगढ़

Police Medal: सराहनीय सेवा के लिए पदक

ज्ञानेन्द्र कुमार अवस्थी, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़

अनिल कुमार कश्यप, निरीक्षक, छत्तीसगढ़

हरिशंकर प्रताप सिंह, निरीक्षक, छत्तीसगढ़

सुशील कुमार चौबे, कांस्टेबल, छत्तीसगढ़

वली मोहम्मद शेख, निरीक्षक, छत्तीसगढ़

नरेश कुमार पैकरा, कंपनी कमांडर, छत्तीसगढ़

सुशील कुमार श्रीवास, हेड कांस्टेबल, छत्तीसगढ़

हरीश चन्द्र मरकाम, प्रधान आरक्षक, छत्तीसगढ़

समैया चिप्पनपल्ली, सहायक उप निरीक्षक, छत्तीसगढ़

तुलाराम चुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक, छत्तीसगढ़

chatur postJanuary 25, 2025
294 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
24.02.2026 - 17:14:55
Privacy-Data & cookie usage: