Police Medal ASI राजपूत को राष्‍ट्रपति पदक, IG गर्ग DIG शशि मोहन SP श्‍वेता व तारकेश्‍वर समेत इन 11 पुलिस वालों को मिलेगा मेडल

schedule
2026-01-25 | 07:46h
update
2026-01-25 | 07:46h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Police Medal रायपुर। छत्‍तीसगढ़ पुलिस के 11 अफसरों और जवानों को पदक देने की घोषणा की गई है। गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन नामों की घोषणा की है।

11 अफसरों और जवानों को मेडल

केंद्रीय गृह मंत्रालय से जारी सूची में छत्‍तीसगढ़ के 11 अफसरों और जवानों का नाम है। इसमें एक को राष्‍ट्रपति पदक और बाकी 10 को सराहनीय सेवा पदक देने की घोषणा की गई है।

इन्‍हें मिला विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (PSM)

छत्‍तीसगढ़ पुलिस के रामअवतार सिंह राजपूत को विशि‍ष्‍ट सेवा के लिए राष्‍ट्रपति पदक के लिए चुना गया है। रामअवतार सिंह राजपूत छत्‍तीसगढ़ पुलिस में  सहायक उप निरीक्षक है।

इन्‍हें मिला सराहनीय सेवाओं के लिए पदक (MSM)

छत्‍तीसगढ़ पुलिस के 10 अफसरों और जवानों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक देने की घोषणा की गई है। इनमें आईजी  राम गोपाल गर्ग शामिल हैं। दुर्ग आईजी रहे राम गोपाल गर्ग को दो दिन पहले बिलासपुर रेंज की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है।

डीआईजी शशि मोहन को भी पदक

डीआईजी शशि मोहन सिंह को सराहनी सेवा के लिए पदक देने की घोषणा की गई है। शशि मोहन सिंह मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के गृह जिला जशपुर के एसएसपी थे। हाल ही में उन्‍हें रायगढ़ का एसएसपी बनाया गया है।

सूची  में चार महिला एसपी भी

सराहनीय सेवा के लिए पदक पाने वालों में  श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा समेत चार महिला एसपी शामिल हैं। श्‍वेता श्रीवास्‍तव को हाल ही में रायपुर ग्रामीण का एसपी बनाया गया है। अभी वे छत्‍तीसगढ़ रेल एसपी की जिम्‍मेदारी संभाल रही थीं।

राजश्री व दो कमांडेंट

पुलिस अधीक्षक राजश्री मिश्रा,  कमांडेंट निवेदिता पॉल और मनीषा ठाकुर रावते को भी सराहनीय सेवा के लिए पदक देने की घोषणा की गई है।

एसपी तारकेश्‍वर पटेल

एआईजी तारकेश्वर पटेल को भी पदक के लिए चुना गया है। पटेल को रायपुर  पुलिस कमिश्‍नरी में पोस्टिंग मिली है। इनके साथ ही एआईजी उनैज़ा खातून अंसारी भी पदक पाने वालों की सूची में शामिल हैं।

इन्‍हें भी मिला मेडल

जयलाल मरकाम, सहायक कमांडेंट और हजारी लाल साहू, प्लाटून कमांडर को भी सराहनीय सेवा के लिए पदक देने की घोषणा की गई है।

chatur postJanuary 25, 2026
202 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
24.02.2026 - 05:02:55
Privacy-Data & cookie usage: