प्रमुख खबरें

Police recruitment छत्‍तीसगढ़ पुलिस भर्ती: एसआई संवर्ग में भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन की तारीख जारी: छह शहरों में चलेगी प्रक्रिया

Police recruitment  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर (गृह पुलिस विभाग) भर्ती परीक्षा 2024 में अभ्‍यथियों के दस्‍तावेज सत्‍यापन और शारीरिक माप परीक्ष की  तारीख जारी कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के जरिये हो रही इस भर्ती के लिए आयोग ने ही यह कार्यक्रम जारी किया है। लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी सूचना के अनुसार पुलिस भर्ती के लिए दस्‍तावेज सत्‍यान और शारीरिक माप परीक्षण करीब महीनेभर चलेगा।

छह जनवरी से छह फरवरी तक

लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी सूचना के अनुसार पुलिस भर्ती के लिए दस्‍तावेज सत्‍यापन और शारीरिक परीक्षण राज्‍य के छह शहरों में होगा। इसकी प्रक्रिया छह जनवरी से शुरू होकर छह फरवरी तक चलेगी।

इन शहरों में होगा परीक्षण

एसआई कैडर में चयनित अभ्‍यर्थियों के शारीरिक परीक्षण और दस्‍तावेज सत्‍यापन की व्‍यवस्‍था प्रदेश के छह अलग-अलग शहरों में की जाएगी। लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी सूचना के अनुसार राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, सरगुजा, बिलासपुर और बस्‍तर मुख्‍यालय में दस्‍तावेज परीक्षण और शारीरिक परीक्षण होगा।

सुबह सात बजे पहुंचना होगा

लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी सूचना के अनुसार दस्‍तावेज परीक्षण की प्रक्रिया के लिए अभ्‍यर्थियों को निर्धारित केंद्र पर सुबह सात बजे पहुंचना होगा। इसी तरह शारीरिक मापदंड की जांच के लिए अभ्‍यर्थियों  को निर्धारित केंद्र पर सुबह आठ बजे पहुंचना होगा।

प्रवेशपत्र वेबसाइट पर

पात्र अभ्‍यर्थियों का प्रवेश पत्र छत्‍तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर उपलब्‍ध है। आयोग के अफसरों ने बताया कि अभ्‍यर्थियों अपना प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउन लोड करना होगा। प्रवेश पत्र 26 दिसंबर से साइट पर उपलब्‍ध है। अफसरों ने स्‍पष्‍ट किया है कि किसी भी अभ्‍यर्थी को व्‍यक्तिगत रुप से आयोग की तरफ से प्रवेश पत्र भेजा नहीं जाएगा।

Back to top button