राज्य

Police Transfer छत्‍तीसगढ़ में 35 एडिशनल SP और 60 से ज्‍यादा DSP का ट्रांसफर, देखिए पूरी सूची

Police Transfer रायपुर। छत्‍तीसगढ़ पुलिस में बड़े पैमाने पर अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। सोमवार की देर रात में जारी इस सूची में 35 एडिशनल एसपी और 60 उप पुलिस अधीक्षकों के नाम हैं।

आकाश मरकाम और राहुल देव रायपुर के एएसपी

गृह विभाग से जारी ट्रांसफर आर्डर के अनुसार एएसपी ओपी शर्मा को माना बटालियन का कमांडेंट बनाया है। रायपुर में एएसपी आकाश मरकाम व राहुल देव शर्मा की पोस्टिंग की है।

रायपुर से हटाए गए ये अफसर

सरकार ने रायपुर से एएसपी कीर्तन राठौर, अनुराग झा, मंमता देवांगन, डीएसपी गुरजीत सिंह, केसरी नायक, राजेश देवांगन, करण उइके को हटा दिया गया है।

राजनांदगांव गए राठौर

एएसपी आकाश मरकाम ग्रामीण रायपुर, कीर्तन राठौर राजनांदगांव, अनिल सोनी रायगढ़, राजेंद्र जायसवाल जीपीएम, मधुलिका सिंह बिलासपुर ग्रामीण, हरीश यादव बेमेतरा, राकेश पाटनवार जशपुर, सुरेशा चौबे कोरिया, योगेश देवांगन सूरजपुर, मुकेश ठाकुर राजभवन सुरक्षा अधिकारी बनाया गया है।

अभिषेक भेजे गए नारायणपुर  

इसी तरह अमित पटेल कबीरधाम, मणिशंकर चंद्रा ग्रामीण दुर्ग, राहुल देव शर्मा रायपुर, ओमप्रकाश चंदेल कोरबा बटालियन, मुकेश ठाकुर राजभवन सुरक्षा अधिकारी, अभिषेक महेश्वरी नारायणपुर बटालिया, अमृता सोरी और गोपी मेश्राम का डायल-112 में ट्रांसफर किया गया है।

गुरजीत सिंह गए राजनांदगांव

गृह विभाग की तरफ से जारी सूची में 35 डीएसपी का भी नाम है। रायपुर में पदस्‍थ डीएसपी गुरजीत सिंह पुलिस लाइन राजनांदगांव भेजा गया है। गुरजीत के स्‍थान पर सुरेंद्र पैकरा को डीएसपी ट्रैफिक रायपुर पदस्‍थ किया गया है।

दीपक मिश्रा नवा रायपुर डीएसपी

इसी तरह पुष्पेंद्र नायक राजनांदगांव, राजेश देवांगन जीपीएम, राकेश बघेल अंबिकापुर, प्रतीक चतुर्वेदी कोरबा, दीपक मिश्रा नवा रायपुर, निकिता तिवारी आईयूसीएडब्ल्यू रायपुर, देवांश राठौर पुरानी बस्ती, केसरीनंदन नायक डोंगरगढ़ भेजे गए हैं।

तुलसी राम रायपुर डीएसपी

गृह विभाग की सूची के अनुसार संजय साहू ट्रैफिक बलौदाबाजार, बरनार्ड कुजूर प्रेमनगर, भूषण एवका बेमेतरा, यदुमणि सिदार अजाक दुर्ग, विकास पाटले दिल्ली राजहरा, तुलसीराम लेकाम नवा रायपुर, चित्रा वर्मा दुर्ग, भुवनेश्वर पैकरा सक्ती, हेमप्रकाश नायक पुलिस मुख्यालय पदस्‍थ किए गए हैं।

Back to top button