Power Sector

Engineers Day बिजली कंपनी मुख्‍यालय में आज कार्यक्रम: दोनों चेयरमैन और तीनों एमडी होंगे शामिल

Engineers Day रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की बिजली कंपनी मुख्‍यालय में आज बड़े कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें कंपनी के दोनों चेयरमैन आईएएस सुबोध सिंह और आईएएस डॉ. रोहित यादव शामिल होंगे। तीनों कंपनियों के एमडी और इंजीनयर्स भी शामिल होंगे।

मुख्‍यालय गेट के सामने प्रतिमा का अनावरण

बिजली कंपनी के मुख्‍यालय डंगनिया में आज प्रतिमा अनावरण होगा। कंपनी के मुख्‍यालय गेट के सामने भारत के महान इंजीनियर विश्वेश्वरय्या  की प्रतिमा लगाई गई है। आज अभियंता दिवस के अवसर पर प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

Engineers Day  चार बजे होगा कार्यक्रम

कंपनी मुख्‍यालय के सामने लगी विश्वेश्वरय्या की प्रतिमा के अनावरण का यह कार्यक्रम दोपहर बाद 4 बजे होगा। इसका आयोजन कंपनी के इंजीनियरों की तरफ से किया जा रहा है।

चेयरमैन व सभी एमडी, ईडी होंगे शामिल

इस कार्यक्रम में बिजली कंपनियों के दोनों चेयरमैन और मुख्‍यमंत्री के प्रमुख सचिव आईएएस सुबोध कुमार सिंह और दूसरे चेयरमैन डॉ. रोहित यादव प्रतिमा का अनावरण करेंगे। डॉ. रोहित यादव ऊर्जा सचिव भी हैं।

Engineers Day  तीनों एमडी भी रहेंगे मौजूद

कार्यक्रम में तीनों पावर कंपनियों के एमडी एसके कटियार, आरके शुक्‍ला और भीमसिंह कंवर शामिल होंगे। ईडी आरए पाठक भी मुख्‍य अतिथि के रुप में मौजूद रहेंगे।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button