Political उड़ती- उड़ती खबर: छत्‍तीसगढ़ के इस बड़े नेता को बनाया जाएगा महाराष्‍ट्र का राज्‍यपाल!

schedule
2025-08-21 | 06:16h
update
2025-08-21 | 06:16h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Political रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के सियासी गलियारों से उड़ी एक खबर आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। यह खबर राज्‍य के दो बड़े नेताओं से जुड़ी है। चर्चा है कि एक नेता को महाराष्‍ट्र का राज्‍यपाल बनाया जा रहा है। वहीं, उनके राज्‍यपाल बनने से खाली होने वाले पद पर दूसरे बड़े नेता को बैठाया जा सकता है।

सभी ने कहा- सुन रहे हैं, लेकिन कंफर्म पता नहीं है..

सियासी गलियारों से आई यह खबर बीते दो-तीन दिनों से चर्चा में है। स्‍पष्‍ट कर दें कि इस खबर की चतुरपोस्‍ट.कॉम पुष्टि नहीं करता है। हालांकि इसकी पुष्टि के लिए हमने भाजपा के कुछ बड़े नेताओं यहां तक की जिन नेताओं के नाम की चर्चा है उनके करीबी लोगों से भी बात की। सभी ने कहा कि सुन तो रहे हैं, लेकिन कंफर्म कुछ नहीं है। कुछ नेताओं ने इसे पूरी तरह अफवाह करार दिया है।

जानिए- किसे महाराष्‍ट्र का राज्‍यपाल बनाए जाने की है चर्चा

छत्‍तीसगढ़ के जिस नेता को महाराष्‍ट्र का राज्‍यपाल बनाए जाने की चर्चा है उनका नाम डॉ. रमन सिंह हैं। 15 साल तक छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह अभी विधानसभा के अध्‍यक्ष हैं। कहा जा रहा है कि डॉ. रमन सिंह को महाराष्‍ट्र का राज्‍यपाल बनाया जा सकता है।

Political जानिए- क्‍यों हो रही है डॉ. रमन को राज्‍यपाल बनाए जाने की चर्चा

भाजपा ने महाराष्‍ट्र के मौजूदा राज्‍यपाल को उप राष्‍ट्रपति पद का उम्‍मीदवार घोषित किया है। भाजपा के इस ऐलान साथ ही छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के अध्‍यक्ष डॉ. रमन सिंह को महाराष्‍ट्र का राज्‍यपाल बनाए जाने की चर्चा शुरू हो गई। इस बीच डॉ. रमन सिंह अचानक दिल्‍ली चले गए। दिल्‍ली में उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई। डॉ. रमन को दिल्‍ली बुलाया गया था या वे स्‍वयं गए थे, यह यह भी कंफर्म नहीं है।

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद से गर्म हुई चर्चा

डॉ. रमन सिंह 19 अगस्‍त को दिल्‍ली में थे, जहां उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद वे केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिड़ला से भी मुलाकात की। डॉ. रमन सिंह की तरफ से सोशल मीडिया में पोस्‍ट कर बताया गया कि मुलाकात के दौरान उन्‍होंने छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के लोकापर्ण के लिए पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री नड्डा और स्‍पीकर बिड़ला को न्‍योता दिया है।

Political अमर अग्रवाल को विधानसभा अध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी

डॉ. रमन सिंह के साथ जिस दूसरे नेता के नाम की चर्चा हो रही है, वे बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल हैं। कहा जा रहा है कि डॉ. रमन के महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल बनने के बाद अमर अग्रवाल को विधानसभा अध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी दी जा सकती है। कहा जा रहा है कि कैबिनेट में स्‍थान नहीं मिलने से अमर अग्रवाल नाराज हैं। बता दें कि अग्रवाल की गिनती बड़े नेताओं में होगी है। वे छत्‍तीसगढ़ में भाजपा की नींव रखने और उसे खड़ा करने वाले लखीराम अग्रवाल के पुत्र हैं।

डॉ. रमन को लेकर पहले भी उड़ी थी अफवाह

यह पहली बार नहीं है जब डॉ. रमन सिंह को राज्‍यपाल बनाए जाने की खबर उड़ रही है। विधानसभा  चुनाव के तुरंत बाद भी डॉ. रमन सिंह को राज्‍यपाल बनाए जाने की चर्चा जोरो पर थी।   

chatur postAugust 21, 2025
1,105 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.03.2026 - 04:39:00
Privacy-Data & cookie usage: