Political डिप्‍टी CM विजय शर्मा पर पूर्व CM भूपेश बघेल की आपत्तिजनक टिप्‍पणी:  शर्मा बोले- उनकी जुबान पर…

schedule
2026-02-04 | 13:52h
update
2026-02-04 | 13:52h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Political रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के एक बयान को लेकर प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्‍य के उप मुख्‍यमंत्री विजय शर्मा को लेकर एक बयान दिया है। भाजपा इस बयान को आपत्तिजनक बताते हुए हमलावर है। वहीं, इस मामले में डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा का भी बयान सामने आया है।

जानिए क्‍या है मामला

पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा के दौरान पत्रकारों ने राजिम में हुई हिंसा को लेकर सवाल किया। प्रदेश की कानून व्‍यवस्‍था को लेकर बोलते हुए पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा पर टिप्‍पणी कर दी। अब इस पर सियासत तेज हो गई है।

जानिए- विजय शर्मा को लेकर क्‍या कहा है भूपेश बघेल ने

राजिम की घटना को लेकर पूछे गए सवाल पर भूपेश बघेल ने कहा कि इस प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। इसके आगे उन्‍होंने कहा कि डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा के लिए छोटा रिचार्ज शब्‍द का प्रयोग करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि छोटा रिचार्ज से संभल नहीं रहा है। न कवर्धा संभल रहा है, न राजिम संभल रहा है और न रायपुर और भिलाई- दुर्ग संभल रहा है।

जानिए- बघेल के बयान पर क्‍या कहा विजय शर्मा ने

भूपेश बघेल के इस बयान पर डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा का भी बयान सामने आया है। जब पत्रकारों ने डिप्‍टी सीएम से छोटा रिचार्ज पर प्रक्रिया जाननी चाही तो उन्‍होंने पत्रकारों से कहा कि मैं निवेदन पूर्वक इतना कहना चाहता हूं कि उनकी जुबान का कोई ठिकाना तो होता नहीं है। उनकी जुबान के इस तरह के नीचे गिर जाने पर हम लोग कितनी बार बात करेगें। कुछ दूसरा बात करें कुछ अच्‍छा बात करें किसी विषय पर बात करें।

भाजपा हुई हमलावर

पूर्व मुख्‍यमंत्री के इस बयान पर भाजपा हमलावर है। भाजपा के प्रवक्‍ता अमित चिमनानी ने कहा कि हताशा में कांग्रेस नेताओं की बुद्धि भ्रष्‍ट हो गई है। जनता हो या नेता सभी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं।

प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है, ये जो छोटा रिचार्ज हैं उनसे कुछ नहीं संभल रहा है.

ना कवर्धा संभल रहा है, ना राजिम संभल रहा है, ना रायपुर ना दुर्ग-भिलाई. pic.twitter.com/xbEMq6Spnn

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 3, 2026

chatur postFebruary 4, 2026
233 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
01.03.2026 - 16:43:12
Privacy-Data & cookie usage: