
Power Company रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी विद्युत कंपनी में अक्टूबर में एक और छुट्टी की घोषणा की गई है। इस संबंध में पावर कंपनी प्रबंधन ने आदेश भी जारी कर दिया है।
21 अक्टूबर को छुट्टी
विद्युत कंपनी प्रबंधन की तरफ से जारी आदेश के अनुसार 21 अक्टूबर को अवकाश की घोषणा की गई है। 21 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर यह छुट्टी दी गई है।
Power Company सरकार के आदेश के बाद फैसला
पावर कंपनी प्रबंधन ने 21 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश राज्य सरकार की घोषणा के बाद जारी किया है। बात दें कि राज्य सरकार ने 21 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा अवकाश की है। इसके आधार पर अब पावर कंपनी ने आदेश जारी किया है।
सभी कार्यालय रहेंगे बंद
21 अक्टूबर को छुट्टी को लेकर जारी आदेश में पावर कंपनी प्रबंधन की तरफ से बताया गया है कि 21 अक्टूबर को राज्य के सभी बिजली कार्यालय बंद रहेंगे।
Power Company दीपावली पर लगातार चार दिन छुट्टी
21 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी होने के साथ ही पावर कंपनी में अब दीपावली पर लगातार चार दिन की छुट्टी रहेगी। दीपावली के अवसर पर 20 अक्टूबर सोमवार को छुट्टी है। इससे पहले 18 और 19 अक्टूबर को शनिवार और रविवार की छुट्टी रहेगी।
बोनस और डीए के बाद तीसरा उपहार
दीपावली से पहले पावर कंपनी प्रबंधन ने अपने कर्मियों को यह तीसरा उपहार दिया है। इससे पहले कंपनी की तरफ से बोनस का आदेश जारी किया जा चुका है। इसके साथ ही कंपनी प्रबंधन ने महंगाई भत्ता और महंगाई राहत भी बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है।
एरियर्स के साथ मिलेगा डीए
कंपनी प्रबंधन की तरफ से महंगाई भत्ता बढ़ाने के संबंध में जारी आदेश में बताया गया है कि बढ़ी हुई दरें एक जुलाई से लागू होगी। ऐसे में कंपनी की तरफ से तीन महीने का बकाया डीए अगले वेतन में जोड़कर दिया जाएगा। डीआर के संबंध में भी यही व्यवस्था लागू की गई है।





