Power Company पावर कंपनी में छुट्टी की घोषणा: अक्‍टूबर की इस तारीख को बंद रहेंगे सभी कार्यालय, देखिए आर्डर

schedule
2025-10-16 | 19:41h
update
2025-10-16 | 19:42h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Power Company रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की सरकारी विद्युत कंपनी में अक्‍टूबर में एक और छुट्टी की घोषणा की गई है। इस संबंध में पावर कंपनी प्रबंधन ने आदेश भी जारी कर दिया है।

21 अक्‍टूबर को छुट्टी

विद्युत कंपनी प्रबंधन की तरफ से जारी आदेश के अनुसार 21 अक्‍टूबर को अवकाश की घोषणा की गई है। 21 अक्‍टूबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर यह छुट्टी दी गई है।

Power Company  सरकार के आदेश के बाद फैसला

पावर कंपनी प्रबंधन ने 21 अक्‍टूबर को छुट्टी का आदेश राज्‍य सरकार की घोषणा के बाद जारी किया है। बात दें कि राज्‍य सरकार ने 21 अक्‍टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा अवकाश की है। इसके आधार पर अब पावर कंपनी ने आदेश जारी किया है।

सभी कार्यालय रहेंगे बंद

21 अक्‍टूबर को छुट्टी को लेकर जारी आदेश में पावर कंपनी प्रबंधन की तरफ से बताया गया है कि 21 अक्‍टूबर को राज्‍य के सभी बिजली कार्यालय बंद रहेंगे।

Power Company दीपावली पर लगातार चार दिन छुट्टी

21 अक्‍टूबर को छुट्टी का आदेश जारी होने के साथ ही पावर कंपनी में अब दीपावली पर लगातार चार दिन की छुट्टी रहेगी। दीपावली के अवसर पर 20 अक्‍टूबर सोमवार को छुट्टी है। इससे पहले 18 और 19 अक्‍टूबर को शनिवार और रविवार की छुट्टी रहेगी।

बोनस और डीए के बाद तीसरा उपहार

दीपावली से पहले पावर कंपनी प्रबंधन ने अपने कर्मियों को यह तीसरा उपहार दिया है। इससे पहले कंपनी की तरफ से बोनस का आदेश जारी किया जा चुका है। इसके साथ ही कंपनी प्रबंधन ने महंगाई भत्‍ता और महंगाई राहत भी बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है।

एरियर्स के साथ मिलेगा डीए

कंपनी प्रबंधन की तरफ से महंगाई भत्‍ता बढ़ाने के संबंध में जारी आदेश  में बताया गया है कि बढ़ी हुई दरें एक जुलाई से लागू होगी। ऐसे में कंपनी की तरफ से तीन महीने का बकाया डीए अगले वेतन में जोड़कर दिया जाएगा। डीआर के संबंध में भी यही व्‍यवस्‍था लागू की गई है।

chatur postOctober 16, 2025
746 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.03.2026 - 05:01:41
Privacy-Data & cookie usage: