कर्मचारी हलचल

छत्‍तीसगढ़ राज्‍य विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन

श्रम मंत्री होंगे मुख्‍य अतिथि

CG News  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ राज्‍य विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन अपना 24वां स्‍थापना दिवस मनाने की तैयारी में है। स्‍थापना दिवस के अवसर पर एसोसिएशन का राज्‍य स्‍तरीय सम्‍मेलन होगा। इसमें बिजली कंपनी के प्रदेशभर के पेंशनर्स शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के गेस्‍ट की सूची सामने आ गई है।

कोरबा में होगा वार्षिक सम्‍मेलन

बिजली कंपनी के पेंशनर्स एसोसिएशन का वार्षिक सम्‍मेलन कोरबा में होगा। कार्यक्रम एक अगस्‍त को कोरबा स्थित जूनयर क्‍लब में होगा। इसमें कैबिनेट मंत्री और पावर कंपनी के एमडी भी शामिल होंगे।

श्रम मंत्री होंगे मुख्‍य अतिथि

पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव सुधीर नायक ने बताया कि एसोसिएशन के वार्षिक सम्‍मेलन में श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्‍य अतिथि के रुप में शामिल होंगे। सम्‍मेलन की अध्‍यक्षता एसोसिएशन के अध्‍यक्ष इंजीनियर हरिशचंद्र निषाद करेंगे।

CG News अति‍विशिष्‍ठ अतिथियों में एमडी

एसोसिएशन के वार्षिक सम्‍मेन में तीनों पावर कंपनियों के एमडी अतिविशिष्ठि अतिथि के रुप में शामिल होंगे। ट्रांसमिशन कंपनी के एमडी राजेश शुक्‍ला, उत्‍पादन कंपनी के एमडी एसके कटियार और वितरण कंपनी के एमडी भीमसिंह कंवर शामिल हैं।    

आयोग के मेम्‍बर भी होंगे शामिल

राज्‍य विद्युत नियामक आयोग के दोनों सदस्‍य विवेक गनौदवाले और इंजीनियर अजय सिंह के साथ आयोग के सचिव इंजीनियर एसपी शुक्‍ला भी अतिविशिष्‍ठ अतिथि के रुप में कार्यक्रम के मंच पर मौजूद रहेंगे। इनके अलावा कोरबा नगर निगम की मेयर संजूदेवी राजपूत भी कार्यक्रम में शामिल होंगी।

CG News उत्‍पादन कंपनी के चीफ इंजीनियर विशिष्‍ठ अतिथि

कार्यक्रम में कोरबा (पश्चिम) उत्‍पादन संयंत्र के चीफ इंजीनियर प्रवीण कुमार श्रीवास्‍तव और डॉ. श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी पावर प्‍लांट के चीफ इंजीनियर संजीव कंसल विशिष्‍ठ अतिथि के रुप में शामिल होंगे।

सुबह 10 बजे शुरू होगा कार्यक्रम

पेंशनर्स एसोसिएशन का यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा। इसमें सभी जिला अध्‍यक्षों और सचिवों के साथ 75 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पेंशनर्स का सम्‍मान किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन का चुनाव भी होगा। इस बार कार्यकारिणी का विस्‍तार किया जा रहा है। इसमें पदाधिकारियों की संख्‍या बढ़ाई जाएगी।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button