Site icon Chatur Post

Power Company MD के आह्वान पर बिजली कर्मियों ने दिखाया जोश: 50 हजार का लक्ष्‍य था कर दिया 75 हजार

Power Company एमडी के आह्वान पर बिजली कर्मियों ने दिखाया जोश: 50 हजार का लक्ष्‍य था कर दिया 75 हजार

Power Company रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष डॉ रोहित यादव (IAS) के आह्वान पर कंपनी के स्‍टाफ ने ऐसा जोश दिखाया कि लक्ष्‍य से आगे निकल गए। एमडी डॉ. रोहित यादव ने 50 हजार पौधा रोपण का लक्ष्‍य तय करते हुए बिजली कर्मियों से इसमें बड़ चढ़कर शामिल होने का आह्वान किया था।

कंपनी के एमडी डॉ. रोहित यादव के आह्वान पर अमल करते हुए बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने 50 हजार लक्ष्य के विरुद्ध 75 हजार पौधे लगाने और बांटने का कीर्तिमान स्थापित किया है। इस अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। कंपनी की तरफ से प्रदत्त पौधों का रोपण व वितरण निःशुल्क किया गया।

वृक्ष महतारी अभियान

50 हजार ‘वृक्ष महतारी के नाम’ अभियान के तहत पुरस्कार वितरण चार श्रेणी में किया गया। कंपनी स्तर पर बिजली वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर को लक्ष्य 25 हजार के विरुद्ध 40 हजार पौधों को रोपित और वितरित करने के लिए राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया गया।

Power Company रायपुर ग्रामीण के कार्यपालक निदेशक  हुए पुरस्‍कृत

क्षेत्रीय स्तर पर कार्यपालक निदेशक रायपुर ग्रामीण संदीप वर्मा को 4500 के विरुद्ध 12 हजार 500 पौधे रोपित व वितरित करने के लिए पुरस्कृत किया गया। यह सबसे बड़ा टारगेट था।

व्‍यक्तिगत श्रेणी में इन्‍हें मिला सम्‍मान

व्यक्तिगत श्रेणी में सहायक प्रबंधक कन्हैया देवांगन, कनिष्ठ अभियंता डिकेश देवांगन , प्रबंधक वित्त स्वाति तिवारी, लाइन परिचारक श्रेणी एक रोमनाथ साहू, तकनीशियन यशवंत कुमार राठौर को पुरस्कृत किया गया।

Power Company सेल्‍फी प्रतियोगिता के ये हैं वीनर

इसी प्रकार सेल्फी प्रतियोगिता में कार्यालय सहायक श्रेणी दो महेश कुमार गौतम, सहायक अभियंता भूषण प्रसाद वर्मा, परिचारक श्रेणी दो विजय कुमार साहू, कार्यपालन अभियंता योगेश्वर कुमार सिन्हा, प्रकाशन अधिकारी दुर्ग माया चंद्राकर को पुरस्कृत किया गया। इस अभियान का संयोजन कार्यालय मुख्य अभियंता मानव संसाधन ट्रांसमिशन कंपनी ने किया था।

Exit mobile version