जॉब करिअर

Power company में सम्मान समारोह: राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराने वालों का प्रबंधन ने किया सम्‍मान

Power company रायपुर। अखिल भारतीय विद्युत क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर लौटी महिला और पुरुष टीमों को आज कंपनी प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया।

प्रबंधन से मुलाकात

इन खिलाड़ियों ने प्रबंधन से मुलाकात की। पदक और ट्रॉफी के साथ टीम ने प्रबंध निदेशकों, केंद्रीय क्रीड़ा व कला परिषद के पदाधिकारियों को साधुवाद दिया।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक जनरेशन एस के कटियार, प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन आर के शुक्ला, प्रबंध निदेशक डिस्ट्रीब्यूशन भीम सिंह कंवर, कार्यपालक निदेशक के एस मनोठिया, एम एस चैहान, खेल सचिव राजेश सिंह एवं विनय चंद्राकर उपस्थित थे।

इन्होंने दिखाया जौहर

लखनऊ में आयोजित 47वीं अखिल भारतीय विद्युत कैरम प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की पुरुष टीम ने रजत पदक प्राप्त किया। टीम मैनेजर पी नागेश्वर राव और टीम कप्तान विनोद राठौर के कुशल प्रबंधन व मार्गदर्शन में टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए उपविजेता होने का गौरव प्राप्त किया। इस स्पर्धा में कोच व कप्तान के अलावा सुजीत मोदी, कमलेश ठाकुर, मैरिशस मर्लिन, सुशांत कटकवारने भाग लिया।

महिला टीम ने जीते 8 पदक

इसी प्रकार महिला टीम ने तमिलनाडु में आयोजित अखिल भारतीय महिला खेल स्पर्धा में 5 स्पर्धाओं में 8 पदक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

स्पर्धा में झरना लता साहू, जुवेना गेम्स, गायत्री दीवान, दिव्या आमदे, श्रद्धा वर्मा,  शिखा खांडे,  शोभना सिंह,  शकुंतला करक,  कंचन महेश ठाकुर, नमिता जैन, अनिता रोही, नूतन ठाकुर,  मीना कुर्रे,  स्मिता सोनी,  भारती साहू, एलिस मेरी केरकेट्टा, उपासी धांगड, यशोदा रौतिया, कल्याणी वर्मा, मैनेजर अनामिका मण्डावी एवं कोच रजनीश ओबेरॉय ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रबंध निदेशकगण द्वारा प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

Back to top button