राज्य

पावर कंपनी शुरू करने जा रही है पौधा लगाने का अभियान

पावर कंपनी शुरू करने जा रही है पौधा लगाने का अभियान

Power company  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की सरकारी बिजली कंपनी बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान में तीनों सरकारी पॉवर कंपनियां यानी उत्‍पादन, पारेषण और वितरण शामिल होंगी। इस अभियान की शुरुआत बिजली कंपनियों के अध्‍यक्ष डॉ. रोहित यादव करेंगे।

पावर कंपनी शुरू करने जा रही है पौधा लगाने का अभियान

सरकारी बिजली कंपनियां इस मानसून में पौधा रोपण का बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। बड़ा इस वजह से क्‍योंकि कंपनी प्रबंधन ने 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्‍य रखा है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ कल 11 जुलाई को सुबह 11 बजे पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन और  जनरेशन कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव डंगनिया मुख्यालय में करेंगे।

Power company  कार्यक्रम में ये भी होंगे शामिल

इस कार्यक्रम में प्रबंध निदेशकगण एसके कटियार (उत्पादन), राजेश कुमार शुक्ला (पारेषण) और भीमसिंह कंवर (वितरण) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ के इस कार्य में सभी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ पेंशनर्स सहभागिता देंगे।

Power company  इन पौधों का किया जाएगा रोपण

पूरे प्रदेश में फैले तीन हजार से अधिक बिजली दफ्तर, विद्युत उपकेंद्र और विद्युत उत्पादन संयंत्रों की रिक्त भूमि में छायादार और फलदार पौधे लगाए जाएंगे।

अभियान में इन्‍हें बनाया जाएगा सहभागी

साथ ही पॉवर कपंनी की कैशलेस योजना में शामिल पेंशनरों व कर्मचारियों को अपने घरों में लगाने के लिए पौधे वितरित किए जाएंगे। अधिकारी-कर्मचारी पौधे लगाते हुए सेल्फी मोर बिजली कंपनी एप में अपलोड भी करेंगे, जिनमें से चुने हुए अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Back to top button