Power बिजली बड़े सबस्टेशन में लगी भीषण आग: शहर के बड़े हिस्से में ब्लैक आउट

schedule
2026-01-06 | 14:42h
update
2026-01-10 | 15:04h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Power रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी बिजली कंपनी के एक बड़े सब स्टेशन में मंगलवार की दोपहर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रुप ले लिया। सब स्टेशन में लगी आग की लपटे और धुंआ कई किलोमीटर दूर से नजर आ रहा था।

बिलासपुर की घटना

सब स्टेशन में आगजनी की घटना न्यायधानी बिलासपुर की है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर के मोपका में स्थित बिजली सब स्टेशन में मंगलवार दोपहर को आग लग गई। यह सब स्टेशन करीब 25 साल पुराना है।

आयल के कारण काले धुंआ का गुब्बार

सब स्टेशन की आग वहां के ट्रांसफमरों के आयल तक पहुंच गई। इससे वहां काले धुंआ का गुब्बार बन गया। आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर दकमल विभाग की टीम पहुंची और आग को नियंत्रित करने का प्रयास करने लगी। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।   

Power दर्जनभर सब स्टेशनों की आपूर्ति ठप

मोकपा बिजली सब स्टेशन में आग लगने के कारण करीब दर्जनभर दूसरे सब स्टेशनों की बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। बिजली अफसरों को अनुसार मोकपा सब स्टेशन बड़ा सब स्टेशन है, वहां से छोटे वितरण सब स्टेशनों को बिजली आपूर्ति होती है।

संविदा लाइन कर्मचारियों की हड़ताल को बिजली कंपनी प्रबंधन ने बताया गैर कानूनी: दी कार्यवाही की चेतावनीAMP

chatur postJanuary 6, 2026
726 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.02.2026 - 18:28:25
Privacy-Data & cookie usage: