Power News: रायपुर फिर एक बिजली कर्मी की दुर्घटना में मौत, महासंघ ने कंपनी प्रबंधन को बताया जिम्‍मेदार

schedule
2024-10-16 | 12:13h
update
2024-10-16 | 18:48h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Power News: रायपुर। आज सुबह दक्षिण शहर संभाग रायपुर अंतर्गत शंकर नगर जोन के आउटसोर्सिंग Foc कर्मचारी – धीरज वर्मा 22 वर्ष काम करते हुए दुर्घटना का शिकार होने से मृत हो गई।

Power News: राजधानी में बिजली कर्मचारी की काम के दौरान मौत की यह लगातार दूसरी घटना है। धीरज वर्मा को जिस लाइन पर ट्री कटिंग का काम दिया गया था उसके ऊपर की 33 केवी लाइन बंद नहीं कराया गया जिससे टच होने से कर्मचारी दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

बिजली कर्मचारी महासंघ ने इस घटना पर तीव्र आक्रोश जताते हुए आज शाम गुढियारी में प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंप कर जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।उल्‍लेखनीय है कि एक दिन पहले मठपुरैना बिजली सब स्‍टेशन में इसी तरह की एक दुर्घटना में लाईनमैन करंट की चपेट में आने से गंभीर रुप से झुलस गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Power News:इस घटना को लेकर कर्मचारी संगठनों ने तीखा विरोध दर्ज कराते हुए जिम्‍मेदार अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की थी। वहीं, मृतक लाईनमैन के परिजन भी दोषी अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए टिकरापारा थाना में आवेदन दिया है।

गौरतलब है कि लाईन मैन सब स्‍टेशन में जिस लाईन को ठीक करने चढ़ रहे थे उसका बैक लाईन चालू था। इसकी जानकारी उन्‍हें नहीं दी गई। इस घटना में कर्मचारी संगठनों के विरोध और दबाव के बाद कंपनी प्रबंधन ने प्रारंभिक तौर पर एई को जिम्‍मेदार मानते हुए उन्‍हें सस्‍पेंड कर दिया है।

साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए एक टीम गठित कर दी है। इधर, आज फिर वैसी ही लापरवाही के कारण एक और कर्मचारी की मौत हो गई। बिजली कर्मचारी महासंघ ने लगातार हो रही घटनाओं पर रोष व्‍यक्‍त किया है।

महासंघ ने इन घटनाओं के लिए कंपनी प्रबंधन को जिम्‍मेदार बताया है। इस मामले में फिर आज महासंघ का प्रतिनिधिमंडल कंपनी प्रबंधन से मुलाकात कर विरोध दर्ज कराएगा।

chatur postOctober 16, 2024
273 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
26.02.2026 - 11:28:25
Privacy-Data & cookie usage: