Site icon Chatur Post

Power सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारी संघ का प्रदर्शन: चेयरमैन के नाम 14 सूत्रीय मांगों का  सौंपा ज्ञापन

Power  रायपुर। छत्तीसगढ़ विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को बिजली कंपनी मुख्यालय के समाने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दोपहर 1.30 बजे से 2.30 बजे तक डंगनिया मुख्यालय द्वार पर स्थित हनुमान जी मंदिर के समक्ष सांकेतिक रुप से किया गया।

हनुमान चालीसा के पाठ से शुरूआत

कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ और समापन वंदे मातरम के साथ किया गया । सभा को अरुण देवांगन, अश्वनी तिवारी, जगजीत वालिया, संजय चौधरी, संतोष दुबे, हेमेंद्र जाधव, सोगेंद्र वर्मा, चंद्रेश महादिक, सुरेश बुधवानी, सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया ।  कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पुनारद राम साहू और आभार समीर समद्दार ने किया ।

कार्यक्रम में वरिष्ठ मार्गदर्शक जौहरी लाल शर्मा, सेवक राम कौशिक और एम एन वर्मा के अपना आशीर्वचन व्यक्त किया । तत्पश्चात अतिरिक्त महा प्रबंधक (मानव संसाधन) विनोद कुमार अग्रवाल को उनके कक्ष में  अध्यक्ष ट्रांसमिशन और अध्यक्ष, डिस्ट्रीब्यूशन जनरेशन को सम्बोधित 14 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। अग्रवाल ने मांगो का अवलोकन कर समाधान का आश्वासन दिया ।]

Power उन्होंने परिचय पत्र जारी करने की मांग पर तत्काल संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि मोर बिजली कंपनी ऐप पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों का परिचय पत्र 15 दिनों के भीतर जोड़ा जाए। इसी तरह दवाई उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आश्वस्त किया । अग्रवाल ने यह भी जानकारी दी कि सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने परिजनों का इलाज CGHS  दर पर करा सके ऐसी व्यवस्था की जा रही है इसके लिए सिर्फ एक बार 1000 रुपए अतिरिक्त देय होगा । आज के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त साथी उपस्थित हुए ।

Exit mobile version