Site icon Chatur Post

Power समाज की सेवा में लगे सामर्थ्य : मंजुला कंवर,  पॉवर कंपनी की आदर्शनी महिला मंडल ने किया वाटर कूलर भेंट

Power समाज की सेवा में लगे सामर्थ्य : मंजुला कंवर,  पॉवर कंपनी की आदर्शनी महिला मंडल ने किया वाटर कूलर भेंट

Power  रायपुर। पॉवर कंपनी की आदर्शनी महिला मंडल की अध्यक्ष मंजुला कंवर ने कहा है कि व्यक्ति अपने सामर्थ्य का उपयोग समाज की सेवा में लगाए तो ही वह सार्थक है। अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शबरी कन्या आश्रम, रोहिणीपुरम में आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में श्रीमती कंवर ने आश्रम में रह रही छात्राओं के लिए एक वाटर कूलर भेंट की। 

Power उन्होंने इसे सौभाग्य का क्षण बताते हुए कहा कि उन्हें समाज ने सामर्थ्यवान बनाया है जिसे वह अपने लोगों की सेवा में लगा पा रहीं हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर आश्रम प्रबंधन समिति के सदस्यगण पी एल विधानी,  दीपक पात्रीकर ,  अनुराग जैन, राजीव शर्मा और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ए के लखेरा, डॉक्टर अल्पना सरत तिवारी,  कंचन ठाकुर,  नीरज वर्मा समेत छात्रावास की छात्राएं मौजूद थीं।

उल्लेखनीय है कि आदर्शनी महिला मंडल छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में महिलाओं के एक सामाजिक संगठन है जो समय-समय पर  सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेकर जन जागरूकता का काम करती हैं। मंडल में 200 से अधिक सक्रिय सदस्य हैं। चतुरपोस्‍ट.कॉम

Exit mobile version