राज्य

Prakhar Pandey  छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ IPS प्रखर पांडेय का निधन: दिल का दौरा पड़ने की वजह से गई जान

Prakhar Pandey  रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर वरिष्ठ आईपीएस अफसर प्रखर पांडेय का रविवार को दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया। उन्हें इलाज के लिए भिलाई से रायपुर के एक निजी अस्पताल लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों की पूरी कोशिश के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पीएचक्यू में थे पदस्थ

2009 बैच के आईपीएस प्रखर पांडेय वर्तमान में पुलिस मुख्यालय रायपुर में उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG), सीआईडी CID विभाग के पद पर सेवारत थे।

तीन से ज्यादा जिलों में रहे एसपी

आईपीएस प्रखर पांडेय कबीरधाम, सूरजपुर और दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक रह चुके थे। साथ ही बिलासपुर और राजनांदगांव में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में भी महत्वपूर्ण सेवाएं दीं।

लंबे समय तक संभाली मुख्यमंत्री की सुरक्षा

प्रखर पांडेय लंबे समय तक मुख्यमंत्री सुरक्षा में भी पदस्थ रहे। वे राज्य पुलिस सेवा से आईपीएस प्रमोट हुए थे, उन्हें 2009 बैच आवंटित हुआ था।

रायपुर में सीएसपी और एएसपी रहे

प्रखर पांडेय रायपुर में सिविल लाइन सीएसपी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्ष के रुप में भी काम कर चुके हैं। रायपुर के चर्चित बैंक डकैती कांड और जग्गी हत्याकांड समेत कई बड़े मामलों की जांच में शामिल रहे।

बैंक डकैती कांड के बाद आए रायपुर

करीब 20 साल पहले रायपुर के एमजी रोड स्थित स्टेट बैंक में दिन दहाड़े करोड़ों रुपए की डकैती हुई थी। इस मामले की जांच के लिए तत्काली सिटी एसपी विनोद कुमार चौबे के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम गठित की गई। इस टीम में प्रखर पांडेय भी शामिल थे। बाद में उन्हें रायपुर सीएसपी बनाया गया।

Back to top button