President Murmu राष्‍ट्रपति मुर्मू का छत्‍तीसगढ़ दौरा: देखिए राष्‍ट्रपति का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

schedule
2025-03-20 | 16:43h
update
2025-03-20 | 16:43h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

President Murmu  रायपुर। राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 24 मार्च को छत्‍तीसगढ़ आ रही हैं। राष्‍ट्रपति यहां करीब डेढ़ घंटे रहेंगी। इस दौरान वे छत्‍तीसगढ़ विधानसभा में उनका संबोधन होगा। राष्‍ट्रपति का यह दौरा छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के रजत जंयती वर्ष के अवसर पर हो रहा है। 24 मार्च को अपने छत्‍तीसगढ़ प्रवास के दौरान राष्‍ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे विधानसभा पहुंचेंगे और वहीं से फिर दिल्‍ली लौट जाएंगी।

President Murmu  जानिए.. क्‍या है राष्‍ट्रपति के छत्‍तीसगढ़ दौरे का मिनट टू मिनट काय्रक्रम  

छत्‍तीसगढ़ का दौरा संक्षिप्‍त होगा। राष्‍ट्रपति मुर्मू सुबह साढ़े 8 बजे नई दिल्‍ली स्थित राष्‍ट्रपति भवन से रवाा होंगी। 15 मिनट बाद 8:45 बजे वे पालम एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

राष्‍ट्रपति का विशेष विमान सुबह करीब नौ बजे रायपुर के लिए उड़ान भरेगा और साढ़े 10 बजे रायपुर के माना एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। रायपुर के स्‍वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से सीएम पौने 11 बजे छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के लिए रवाना होंगी।

सुबह 11 बजकर पांच मिनट पर राष्‍ट्रपति का विधानसभा भवन में आगमन होगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे तक मुर्मू छत्‍तीसगढ़ विधानसभा भवन में रहेंगी।

इस दौरान राष्‍ट्रपति विधानसभा परिसर में पौधारोपण करने के साथ विधायकों के साथ ग्रुप फोटो और विधायकों को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे राष्‍ट्रपति मुर्मू विधानसभा से माना एयरपोर्ट के लिए रवाना होगीं। दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर उनका विशेष विमान रायपुर से नई दिल्‍ली के लिए उड़ान भरेगा।

President Murmu  जानिए.. इससे पहले कब छत्‍तीसगढ़ आई थीं राष्‍ट्रपति

इससे पहले राष्‍ट्रपति पिछले साल अक्‍टूबर में छत्‍तीसगढ़ आई थीं। तब राष्‍ट्रपति का वह दौरा दो दिवसीय था। इस दौरान वे बिलासपुर स्थित केंद्रीय विश्‍वविद्यालय, एनआईटी और आयुष्‍मान समेत अन्‍य विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई थीं। इस दौरान वे जगन्‍नाथ मंदिर दर्शन करने के साथ ही अन्‍य कार्यक्रमों में शामिल हुई थीं।  

chatur postMarch 20, 2025
226 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
25.02.2026 - 21:15:20
Privacy-Data & cookie usage: