मुख्य पृष्ठराज्य

President’s visit राष्‍ट्र‍पति का छत्‍तीसगढ़ दौरा: अंबिकापुर में इस बड़े आयोजन में होंगी शामिल द्रौपदी मुर्मू, तारीख तय

President’s visit रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में नवंबर वीवीआईपी दौरों का है। अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्‍ट्रपति सीपी राधाकृष्‍णन राज्‍य का दौरा का चुके हैं। अभी प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरा का कार्यक्रम बन रहा है। उससे पहले राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्‍तीसगढ़ आ रही हैं।

अंबिकापुर में होगा राष्‍ट्रपति का कार्यक्रम

राष्‍ट्रपतिम द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम अंबिकापुर में होगा। इसके लिए तारीख और स्‍थान तय हो चुका है। राष्‍ट्रपति के प्रवास की तैयार भी शुरू हो चुकी है।

President’s visit 20 नवंबर को आएंगी राष्‍ट्रपति

अफसरों के अनुसार राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को अंबिकापुर आएंगे।  राष्‍ट्रपति भवन से राष्‍ट्रपति के दौरे की सहमति मिल गई है, लेकिन अभी डिटेल कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।

पीजी कॉलेज मैदान में होगा कार्यक्रम

राष्‍ट्रपति का यह कार्यक्रम अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में होगा। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय समेत राष्‍ट्रीय नेता भी शामिल होंगे।

President’s visit जनजातीय गौरव‍ दिवस

राष्‍ट्रपति यहां जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगी। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर पूरे देश में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। अंबिकापुर में 19 और 20 को आयोजन की तैयारी चल रही है।

महीने के अंत में फिर आएंगे पीएम

एक नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्‍तीसगढ़ आए थे। एक नवंबर को मोदी राज्‍योत्‍सव के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रधानमंत्री इसी महीने के अंत में फिर आ सकते हैं। वे यहां होने वाले आईजी- डीजीपी कांफ्रेंस में शामिल होने आ सकते हैं। इस  कांफ्रेंस में देश के सभी राज्‍यों के पुलिस प्रमुख शामिल होंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री का भी दौरा

नवा रायपुर में होने वाले डीजीपी कांफ्रेंस में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आएंगे। बताया जा रहा है कि यह कांफ्रेंस तीन दिनों तक चलेगा। ऐसे में शाह के यहां दो दिनों तक रुकने की संभावना जताई जा रही है।

Back to top button