मुख्य पृष्ठ

President’s visit to Chhattisgarh राष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ दौरा: 7 फरवरी को प्रदेश के दौरे पर आ रही हैं मुर्मु, यहां होगा कार्यक्रम

President’s visit to Chhattisgarh  रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु फरवरी में छत्तीसगढ़ आ रही है। यह राष्ट्रपति का एक दिवसीय दौरा होगा। राष्ट्रपति यहां एक विशेष कार्यक्रम में होगीं शामिल।

सात फरवरी को दौरा

राष्ट्रपति 7 फरवरी को यहां आ रही हैं। वे बस्तर जाएंगी। राष्ट्रपति यहां बस्तर पंडुम संभाग स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होगीं। यह कार्यक्रम बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर होगा।

मुख्य सचिव ने ली बैठक

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई है। मुख्य सचिव विकास शील ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर प्रवास के मद्देनजर मंगलवार को यहां मंत्रालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर बस्तर पंडुम के संभागीय कार्यक्रम के आयोजन और इससे संबंधित अन्य तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में बस्तर के भी अफसर

मुख्य सचिव विकासशील ने राष्ट्रपति के प्रवास अवसर पर सुरक्षा, चिकित्सा, आवागमन सहित तमाम जरूरी व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बस्तर कलेक्टर से वहां की सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने रायपुर कलेक्टर को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में ये अफसर रहे शामिल

बैठक में जनसम्पर्क एवं संस्कृति विभाग Department of Culture के सचिव डॉ. रोहित यादव, सामान्य प्रशासन विभाग Department of General Administration के सचिव अविनाश चंपावत, गृह विभाग Home Department की सचिव नेहा चंपावत, स्वास्थ्य विभाग Health Department के सचिव अमित कटारिया, लोक निर्माण विभाग Public Works Department के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।

Back to top button