सोशल मीडिया

Project Dhadkan जिला प्रशासन की ‘धड़कन’ ने दूर किया नमन के दिल का दर्द: लौटी परिवार की खुशियां

Project Dhadkan रायपुर। नमन अब मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ लुका-छुपी, क्रिकेट जैसे खेल खेल रहा है और शरारतें भी कर रहा है। उसकी किलकारियां और हंसी अब फिर से सुनाई दे रही हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अब उसे किसी प्रकार की शारीरिक तकलीफ या सांस से जुड़ी कोई समस्या नहीं है। नमन पूर्ण रूप से स्वस्थ है और उसके माता-पिता विनोद और रोशनी के चेहरे पर अब चिंता का कोई भाव नहीं है।

Project Dhadkan जिला प्रशासन की ‘धड़कन’ ने दूर किया नमन के दिल का दर्द: परिवार में लौटी खुशियां

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की पहल

यह सब संभव हुआ है प्रोजेक्ट धड़कन के माध्यम से, जिसके अंतर्गत नमन के हृदय रोग का निःशुल्क उपचार किया गया। यह प्रोजेक्ट विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की पहल और सत्य साईं हॉस्पिटल, नवा रायपुर के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।

बार-बार होता था हृदय में दर्द

नमन पीएम श्री आरडी तिवारी स्कूल में कक्षा चौथी का छात्र है और पढ़ाई में हमेशा से अच्छा रहा है। उसकी माता रोशनी बताती हैं कि नमन पढ़ाई में तो अच्छा था, लेकिन खेलते समय अक्सर हृदय में दर्द होने की शिकायत करता था। शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य समझा, लेकिन एक दिन स्कूल से लौटने के बाद नमन ने बताया कि खेलते समय उसे सीने में तेज दर्द हुआ। इसके बाद परिवार चिंतित हो गया और उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। जांच के बाद विशेषज्ञों ने हृदय की विस्तृत जांच की सलाह दी।

Project Dhadkan जिला प्रशासन की ‘धड़कन’ ने दूर किया नमन के दिल का दर्द: परिवार में लौटी खुशियां

जांच रिपोर्ट में हृदय में छेद होने की पुष्टि

प्रोजेक्ट धड़कन की टीम ने सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर नमन को सत्य साईं हॉस्पिटल, नवा रायपुर ले जाकर जांच कराई। जांच रिपोर्ट में उसके हृदय में छेद होने की पुष्टि हुई। इसके बाद प्रोजेक्ट धड़कन की टीम ने तत्परता से उपचार की प्रक्रिया शुरू की और जल्द ही ऑपरेशन की तिथि निर्धारित की गई। नमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। दो-तीन दिन बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और आज वह पूरी तरह स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी रहा है।

मुख्‍यमंत्री के प्रति आभार

नमन के पिता श्री विनोद कहते हैं कि जिला प्रशासन रायपुर का यह प्रोजेक्ट धड़कन, समाज के ऐसे बच्चों और परिजनों के लिए मददगार है जिन बच्चों को हार्ट के जन्मजात समस्या से गुजरना पड़ता हैं। मैं और मेरा पूरा परिवार इस संवेदनशील मदद के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति धन्यवाद देता हूं।

Back to top button