Site icon Chatur Post

Promotion बिजली कंपनी में कर्मियों के साथ गजब का मजाक: रिटायरमेंट के कुछ घंटे पहले दो-दो प्रमोशन

CSPSCL

Promotion रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की सरकारी बिजली कंपनी में जो न हो वह कम है। पूरे सेवाकाल के दौरान प्रमोशन का इंतजार करते रहे स्‍टाफ को रिटायरमेंट के दिन एक साथ दो-दो प्रमोशन देने का मामला सामने आया है।

मामला कंपनी के Office Assistant Grade-I का है। कंपनी प्रबंधन की तरफ से गुरुवार को एक साथ पांच कार्यालय सहायक ग्रेड- 1 का प्रमोशन आर्डर जारी किया गया है। मजे की बात यह है कि पांचों कार्यालय सहायक ग्रेड-1 को पहले Section Officer बनाया गया। इस आर्डर के थोड़ी ही देर बाद Section Officer से एकाउंट अफसर बना दिया गया।

प्रमोट किए गए पांचों स्‍टाफ अभी अपना प्रमोशन आर्डर सही तरीके से देख भी नहीं पाए होंगे, तब तक उनके विदाई समारोह का समय होगा, क्‍योंकि आज उनकी सर्विस का अंतिम दिन था।

Promotion प्रमोशन को लेकर नाराजगी

कंपनी में प्रमोशन को लेकर बेहद नाराजगी है। इसको लेकर न केवल मौजूदा बल्कि सेवानिवृत्‍त हो चुके कर्मचारी नाराज हैं। दरअसल पूरा मामला प्रमोशन में आरक्षण से जुड़ा है। हाईकोर्ट ने बिजली कंपनी में पदोन्‍नति में दिए गए आरक्षण को गलत ठकराते हुए आरक्षण के जरिये प्रमोट होने वालों को डिमोट करने का आदेश दिया है।

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि यह आदेश जारी हुए कई महीने बीत गए हैं, लेकिन हाईकोर्ट के इस स्‍पष्‍ट आदेश के बावजूद उसका पालन नहीं किया जा रहा है। इस मामले में कुछ कर्मचारी नेता हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।

सेवानिवृत्ति के कुछ घंटे पहले इन्‍हें मिला दो- दो प्रमोशन

खेमू राम देवांगन       ओ/ओ सिटी ईस्ट डी., सीएसपीडीसीएल भिलाई    एसओ, ओ/ओ सिटी ईस्ट डी.एन., सीएसपीडीसीएल भिलाई

के. एस. मिनी           कार्यालय वरिष्ठ एओ सीएसपीडीसीएल दुर्ग             एसओ, कार्यालय वरिष्ठ एओ सीएसपीडीसीएल दुर्ग

टी. राजेश राव          कार्यालय ईई सिटी डी., उत्तरी सीएसपीडीसीएल रायपुर           एसओ, कार्यालय ईई सिटी डीएन, उत्तरी सीएसपीडीसीएल रायपुर

सुरेश कुमार सिन्हा    ऑफस ऑफ ईई(ओएंडएम) डीएन, सीएसपीडीसीएल भाटापारा            डीएन., एसओ, ईई(ओएंडएम) सीएसपीडीसीएल भाटापारा

भरत लाल पटेल      ऑफस ऑफ  ईई(ओएंडएम) डीएन,-II सीएसपीडीसीएल रायगढ़ एसओ, ओ/ओ ईई(ओ एंड एम) डीएन.-II सीएसपीडीसीएल रायगढ़

Exit mobile version