पदोन्नति: दर्जनभर संयुक्त कलेक्टर बने अपर कलेक्टर, प्रमोशन के साथ तबादला भी

schedule
2022-11-21 | 14:14h
update
2022-11-21 | 14:14h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

रायपुर। chaturpost.com (चतुरपोस्ट.कॉम)

सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के दर्जनभर अफसरों को पदोन्नत कर दिया है। 2013 बैच के इन राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को संयुक्त कलेक्टर से अपर कलेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया है।

पदोन्नत किए गए कुछ अफसरों की नई पदस्थापना भी की गई है। वहीं, बाकी अफसरों को मौजूदा स्थान पर ही पदोन्नत किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के अनुसार पदोन्नत होने वाले अफसरों में सुमति अग्रवाल (राप्रसे 2013) पहले स्थान पर हैं। अग्रवाल अभी कांकरे जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हैं। पदोन्नति के बाद भी उनकी पदस्थापना यथावत रखी गई है। यानी वे कांकेर जिपं के सीईओ बने रहेंगे।

IPS अफसरों का तबादला

इसी तरह संदीप कुमार अग्रवाल (राप्रसे 2013) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम-यथावत

आशीष कुमार टिकरिहा अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य शहरी अभिकरण (सूडा) रायपुर

अभिषेक अग्रवाल (राप्रसे 2013) अपर आयुक्त नगर पालिक निगम रायपुर- यथावत

प्रेम प्रकाश शर्मा (राप्रसे 2013) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोंडागांव- यथावत

प्रदीप कुमार साहू (राप्रसे 2013) संयुक्त कलेक्टर कोरबा से अपर कलेक्टर कोरबा

शैलाभ कुमार साहू (राप्रसे 2013) क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रायपुर- यथावत

विजेंद्र पाटले संयुक्त कलेक्टर कोरबा से अपर कलेक्टर कटघोरा कोरबा

भारती चंद्राकर (राप्रसे 2013) संयुक्त संचालक संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर- यथावत

नूतन कुमार कंवर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा-यथावत

इंदिरा देवहारी संयुक्त कलेक्टर राजनांदगांव से अपर कलेक्टर बालोद

ज्योति सिंह उपायुक्त संभागीय आयुक्त कार्यालय रायपुर- यथावत

Related Articles

chatur postNovember 21, 2022
257 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.02.2026 - 11:06:19
Privacy-Data & cookie usage: