भारत

Radhakrishnan उप राष्‍ट्रपति के लिए NDA का प्रत्‍याशी फाइनल: BJP संसदीय दल की बैठक में तय हुआ नाम

Radhakrishnan न्‍यूज डेस्‍क। केंद्र में सत्‍तारुढ़ राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने उप राष्‍ट्रपति के पद के लिए अपना प्रत्‍याशी तय कर लिया है। भाजपा संसदीय दल की रविवार को हुई बैठक में यह नाम फाइनल किया गया। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय मंत्री व भाजपा के सांसद मौजूद थे।

जानिए- भाजपा ने किसे बनाया अपना उम्‍मीदवार

भाजपा ने उप राष्‍ट्रपति पद के लिए सीपी राधाकृष्‍णन को अपना प्रत्‍याशी घोषित किया है। बताया जा रहा है कि एनडीए में शामिल सभी दलों ने राधाकृष्‍णन के नाम का समर्थन किया है।

Radhakrishnan  जानिए- कौन हैं सीपी राधाकृष्‍णन

एनडीए के उप राष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार बनाए गए सीपी राधाकृष्‍णनअभी महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल की जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं। 20 अक्‍टूबर 1957 को जन्‍में राधाकृष्‍णन तमिलनाडु के रहने वाले हैं। बीबीए की डिग्रीधारी राधाकृषण आरएसएस की पृष्‍ठभूमि से आते हैं।

सीपी राधाकृषण का राजनीतिक सफरनामा

उप राष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार सीपी राधाकृष्‍णन 1996 से राजनीति में सक्रिय हैं। 96 में उन्‍हें तमिलनाडु भाजपा का सचिव बनाया गया। 1998 में वे कोयम्‍बटूर सीट से सांसद चुने गए। 2004 में तमिलनाडु भाजपा के अध्‍यक्ष बनाए गए। 2007 तक वे इस पद पर रहे।

Radhakrishnan  2023 में बनाए गए झारखंड के राज्‍यपाल

सीपी राधाकृष्‍णन को 2023 में झारखंड का राज्‍यपाल बनाया गया। इसके साथ ही उन्‍हें तेलंगाना के राज्‍यपाल के साथ पुडुचेरी के उप राज्‍यपाल का अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया। 2024 में उन्‍हें महाराष्‍ट्र का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया।

21 अगस्‍त को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख

उपराष्‍ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 अगस्‍त है। एनडीए ने आज अपने प्रत्‍याशी के नाम की घोषणा कर दी है। अभी विपक्षी पार्टी की तरफ से प्रत्‍याशी के नाम की घोषणा नहीं की गई है।

इस वजह से हो रहा है उपराष्‍ट्रपति का चुनाव

उल्‍लेखनीय है कि उप राष्‍ट्रपति रहे जगदीप धनखड़ के अचानक इस्‍तीफ देने की वजह से उपराष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव हो रहा है। भारत के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी उप राष्‍ट्रपति ने पद से इस्‍तीफा दिया है।

Back to top button