Rail लंबी दूरी की 15 ट्रेनें रद्द: 25 दिनों तक प्रभावित रहेगी हावड़ा, मुम्‍बई और बिहार जाने वाली ट्रेनें

schedule
2025-07-07 | 17:10h
update
2025-07-07 | 17:10h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Rail  रायपुर। रेलवे प्रशासन ने फिर एक बार रेल यात्रियों को तगड़ा झटका दिया है। रेलवे ने मुम्‍बई, हावड़ा और बिहार की 15 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेल यातायात करीब 25 दिनों तक प्रभावित रहेगा।

जानिए- क्‍यों रद्द की गई ट्रेनें

रेल अफसरों ने बताया कि झारसुगुड़ा यार्ड में किए जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग किया जाना है। इसके लिए रेलवे ने ब्‍लॉक लेने का फैसला किया है। काम लंबा है, इस वजह से ज्‍यादा ट्रेनें प्रभावित होंगी।

जानिए- कब से कब तक प्रभावित रहेंगी ट्रनें

अफसरों ने बताया कि  (16 अगस्त 2025 से 08 सितंबर 2025 तक) 24 दिन तक रेल यातायात प्रभावित रहेगी। इसके बाद 25वें दिन (09 सितंबर, 2025) छह घंटे (11 से शाम 5 बजे तक) का पूर्ण यातायात ब्लॉक रहेगा । एक दिन का पोस्ट-एनआई कार्य 10 सितंबर को भी किया जाएगा ।

 Rail  रद्द होने वाली गाड़ियों का विवरण

19 से 21 अगस्त 2025 तक 24 अगस्त 2025 से 02 सितंबर 2025  तक और 05 सितंबर से 10 सितंबर, 2025 तक 18109/18110 टाटा- नेताजी सुभाष चन्द्र बोस –टाटा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

26 अगस्त 2025 से 09 सितंबर 2025 तक 17007 चर्लापल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस नहीं चलेगी ।

29 अगस्त 2025 एवं 12  सितंबर 2025 को 17008 दरभंगा- चर्लापल्ली एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी ।

28  अगस्त 2025 को गाड़ी संख्या 17005 हैदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी ।

31 अगस्त 2025 को गाड़ी संख्या 17006  रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी ।

30  अगस्त 2025 को गाड़ी संख्या 07051 चर्लापल्ली- रक्सौल एक्सप्रेस नहीं चलेगी ।

02 सितंबर 2025 को गाड़ी संख्या 07052 रक्सौल- चर्लापल्ली एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी ।

01 सितंबर 2025 को गाड़ी संख्या 07005 चर्लापल्ली- रक्सौल एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी ।

04 सितंबर 2025 को गाड़ी संख्या 07006 रक्सौल- चर्लापल्ली एक्सप्रेस नहीं चलेगी ।

08 सितंबर 2025 को गाड़ी संख्या 12767 नांदेड़-संतरगाछी एक्सप्रेस नहीं चलेगी ।

10 सितंबर 2025 को गाड़ी संख्या 12768  संतरगाछी – नांदेड़ एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी ।

06 सितंबर 2025 को गाड़ी संख्या 13425 मालदाटाउन- सूरत एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी ।

Related Articles

08 सितंबर 2025 को गाड़ी संख्या 13426 सूरत-मालदाटाउन एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी ।

06 सितंबर 2025 को गाड़ी संख्या 20822 संतरगाछी-पुणे एक्सप्रेस नहीं चलेगी।

08 सितंबर 2025 को गाड़ी संख्या 20821 पुणे- संतरगाछी एक्सप्रेस नहीं चलेगी ।

Rail  परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां

23, 25, 27, 29, 31 अगस्त 2025 और 08 सितंबर 2025 को 18477 पुरी–योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस कटक, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा रोड,  ईब के रास्‍ते चलेगी।

26, 28, 30 अगस्त 2025 एवं 01, 08, 09 सितंबर 2025 को गाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस ईब, झारसुगुड़ा रोड, संबलपुर सिटी और कटक के रास्‍ते चलेगी ।

Rail  बीच मे रद्द की जाने वाली गाड़ियां

23, 25 अगस्त, 2025 से 01, 08 और 09 सितंबर 2025 तक आरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 13288 आरा- दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला और दुर्ग के बीच नहीं चलेगी ।

24, 26 अगस्त, 2025  से  02, 09, और 10 सितंबर 2025 को दुर्ग से आरा के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग–आरा एक्सप्रेस दुर्ग और राउरकेला के बीच नहीं चलेगी ।

देर से रवाना होने वाली गाड़ियां

24 अगस्त 2025 को पटना से चलने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस तीन घंटे की देर से चलेगी ।

26 अगस्त 2025, 01 और 08 सितंबर 2025 को हावड़ा से चलने वाली 12262 हावड़ा-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल एक्सप्रेस पांच घंटे देर से चलेगी।

26, 28 अगस्त 2025 और 09  सितंबर 2025 को छत्रपति शिवाजी टर्मिनल चलने वाली 12261 छत्रपति शिवाजी टर्मिनल- हावड़ा एक्सप्रेस को छह घंटे देर से रवाना किया जाएगा।

28 और 30 अगस्त 2025 को हावड़ा से चलने वाली 12222 हावड़ा–पुणे एक्सप्रेस पांच घंटे देर से चलेगी।

30 अगस्त 2025 को हटिया से चलने वाली 12812 हटिया–लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस तीन घंटे से छूटेगी।

30 अगस्त 2025, 01 और 08 सितंबर 2025 को पुणे से चलने वाली 12221 पुणे–हावड़ा  एक्सप्रेस छह घंटे देर से चलेगी।

01 सितंबर 2025 को सूरत से चलने वाली 13426 सूरत–मालदाटाउन एक्सप्रेस छह घंटे देर से छूटेगी।

chatur postJuly 7, 2025
319 3 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.03.2026 - 05:02:18
Privacy-Data & cookie usage: