Rail Project in Chhattisgarh रेलवे की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल हुआ रायपुर: 2030 तक होंगे 41000 करोड़ के काम, बदल जाएगी तस्‍वीर  

schedule
2025-12-27 | 15:08h
update
2025-12-27 | 15:08h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Rail Project in Chhattisgarh  रायपुर। Indian Railways ने अगले 5 साल में देश के 48 प्रमुख शहरों में रेलगाड़ियों की संचालन क्षमता को दोगुना करने की महत्वाकांक्षी योजना Ambitious plan तैयार की है। रेलवे की इस महत्‍वपूर्ण  परियोजना में राजधानी Raipur रायपुर भी शामिल है। छत्‍तीसगढ़ के Chief minister विष्णु देव साय ने इस फैसले का स्‍वागत करते हुए कहा कि यह Chhattisgarh के करोड़ों यात्रियों के लिए बड़ा तोहफा है और इससे राज्य की कनेक्टिविटी Connectivity, व्यापार, उद्योग और पर्यटन गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा।

यह होगा लाभ

मुख्यमंत्री Vishnu Deo ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे का व्यापक आधुनिकीकरण हो रहा है। रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw द्वारा घोषित इस योजना से छत्तीसगढ़ जैसे उभरते हुए राज्य को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। विष्‍णुदेव साय ने कहा कि Raipur Junction देश के प्रमुख रेल जंक्शनों में से एक है और यहां प्रतिदिन लाखों यात्री आवागमन करते हैं। संचालन क्षमता दोगुनी होने से लोगों को अधिक ट्रेनें, बेहतर आवृत्ति और कम भीड़भाड़ का लाभ मिलेगा।

सिद्ध होगी अत्यंत लाभकारी

मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने कहा कि Raipur के साथ-साथ अन्य औद्योगिक और वाणिज्यिक नगरों के लिए भी यह योजना अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। रेल संरचना के विस्तार से निवेश, रोजगार और लॉजिस्टिक्स Logistics की सुगमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी।

2030 तक यह होगा बदलाव

इस परियोजना के तहत वर्ष 2030 तक संचालन क्षमता दोगुनी करने के लिए मौजूदा Terminals टर्मिनलों पर अतिरिक्त प्लेटफार्म, पिट लाइन और स्टेबलिंग लाइन का निर्माण, शहरी क्षेत्र और आसपास नए टर्मिनलों Terminals की स्थापना, Signaling सिग्नलिंग, यार्ड आधुनिकीकरण Yard modernization और मल्टीट्रैकिंग के माध्यम से अनुभागीय क्षमता में वृद्धि और मेगा कोचिंग कॉम्प्लेक्स एवं आधुनिक रखरखाव सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

मुख्‍यमंत्री बोले- हर संभव सहयोग दिया जाएगा

Chief Minister विष्‍णुदेव साय ने कहा कि रायपुर में इन सुविधाओं के विकसित होने से आम यात्रियों के साथ-साथ छात्रों, मरीजों, उद्योगपतियों Industrialists और व्यापारियों सभी वर्गों को राहत मिलेगी। राज्य सरकार रेलवे मंत्रालय Ministry of Railways के साथ समन्वय स्थापित कर इस योजना को तेज गति से धरातल पर उतारने के लिए हर संभव सहयोग देगी।

छत्‍तीसगढ़ बनेगा सर्वाधिक बेहतर रेल संपर्क वाला राज्‍य

मुख्‍यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ देश के सर्वाधिक बेहतर रेल संपर्क वाले राज्यों में शामिल होगा और यह परिवर्तन  Developed India 2047 विकसित भारत 2047 के संकल्प को सशक्त करेगा।

छत्‍तीसगढ़ में 41 हजार करोड़ के प्रोजेक्‍टस

Chhattisgarh में 41 हजार करोड़ रुपए की लागत से रेलवे सुविधाओं के विस्तार का काम तेजी से चल रहा है, जिसमें रेलवे ट्रैक railway track का विस्तार, रेलवे लाईन का दोहरीकरण, रेलवे फ्लाईओवर Railway flyover और ब्रिज आदि का निर्माण शामिल है। केंद्र सरकार ने इस साल के बजट में छत्तीसगढ़ राज्य में रेल सुविधा के विकास के लिए  6925 करोड़ का प्रावधान किया है। इससे राज्य में रेल परियोजनाओं के कामों को तेजी से पूरा करने में मदद मिलेगी।

शत-प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन

छत्तीसगढ़ में रेलवे के उन्नयन और विकास के लिए 41 हजार करोड़ रुपए के निवेश से नई रेल लाइनों, रेलवे फ्लाईओवर और अन्य बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य में रेलवे का शत-प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन Electrification का काम पूरा हो गया है।

छत्‍तीसगढ़ में इन रेल परियोजना पर चल रहा है काम

छत्तीसगढ़ में रेलवे के दीर्घकालिक विकास के लिए रावघाट-जगदलपुर, धरमजयगढ़-लोहरदगा और खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा जैसी कई New rail project नई रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को ऐतिहासिक रेलवे बजट Railway Budget प्राप्त हुआ है। यह राज्य की अर्थव्यवस्था, औद्योगिक विकास और यात्री सुविधाओं को नया आयाम मिलेगा। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा है कि Chhattisgarh सरकार इस विकास यात्रा Journey of development को और आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यह है छत्‍तीसगढ़ के रेल प्रोजेक्‍ट्स

रावघाट रेलवे लाइन Raoghat Railway Line:  दल्लीराजहरा-अंतागढ़ (77 किमी) सेक्शन चालू, यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है।

रावघाट Raoghat तक विस्तार कार्य प्रगति पर, जिससे भिलाई इस्पात संयंत्र Bhilai Steel Plant को लौह अयस्क की आपूर्ति होगी और ग्रामीणों को किफायती यातायात सुविधा मिलेगी।

KK rail line doubling केके रेल लाइन दोहरीकरण: 170 किमी में से 148 किमी का कार्य पूर्ण हो चुका है।

इससे बस्तर और दंतेवाड़ा Dantewada जिले की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। आवागमन आसान और माल परिवहन transportation सुविधाजनक हो सकेगा।

डोंगरगढ़-कवर्धा-कटघोरा रेल लाइन Dongargarh-Kawardha-Katghora railway line: डोंगरगढ़-कवर्धा-कटघोरा रेल लाइन Katghora railway line परियोजना की लंबाई 295 किमी है। इसकी लागत 4021 करोड़ है। इसके निर्माण से Mineral transport खनिज परिवहन, यात्री सुविधाएं और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Korba-Ambikapur new railway line कोरबा-अंबिकापुर Ambikapur नई रेल लाइन: इससे से सरगुजा Surguja क्षेत्र को नए विकास की दिशा मिलेगी।

Related Articles

गढ़चिरौली-बीजापुर-बचेली Gadchiroli-Bijapur-Bacheli: 490 किमी लंबी इस परियोजना के सर्वेक्षण के लिए 12.25 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं।

Sardega-Bhalumuda double line सरडेगा-भालुमुडा डबल लाइन: इस डबल लाइन से ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच Rail connectivity रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

chatur postDecember 27, 2025
353 3 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
15.02.2026 - 12:43:42
Privacy-Data & cookie usage: