Rail project अंबिकापुर में रेल परियोजनाओं पर लोकसभा में सवाल: अश्विनी वैष्णव ने दी विस्‍तार से जानकारी, बताया 3 नई रेल लाइन

schedule
2025-12-03 | 15:38h
update
2025-12-03 | 15:45h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Rail project रायपुर। Ambikapur अंबिकापुर और छत्तीसगढ़ क्षेत्र में रेल संपर्क को सुदृढ़ बनाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से हाल के वर्षों में Rail project रेल परियोजनाओं को अभूतपूर्व गति प्रदान की जा रही है। यह जानकारी आज लोकसभा Lok Sabha में पूछे गए एक अतारांकित प्रश्न के उत्तर में Rail, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी Electronics एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री Ashwini Vaishnav अश्विनी वैष्णव ने दी।

chaturpost.com के WhatsApp से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: कृपया चैलन पर जाने के बाद ऊपर दिख रहे फोलो को प्रेस जरुर करें

मंत्री ने बताया कि यह प्रश्न सांसद चिन्तामणि महाराज Chintamani Maharaj ने पूछा था। अंबिकापुर क्षेत्र की कनेक्टिविटी Connectivity को मजबूत करने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल Bilaspur Division में कई महत्वपूर्ण सर्वेक्षण और परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। बोरीडांड–अंबिकापुर (सूरजपुर) दोहरीकरण Boridand–Ambikapur (Surajpur) Doubling परियोजना (80 किमी) पर कार्य प्रारंभ किया जा चुका है।

chaturpost.com के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

अंबिकापुर–रामानुजगंज–बरवाडीह Ambikapur–Ramanujganj–Barwadih नई रेल लाइन और रामानुजगंज–गढ़वा रोड सहायक लाइन Ramanujganj–Garhwa Road auxiliary line (262 किमी) की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है। इसी प्रकार सरडेगा–पत्थलगांव–अंबिकापुर Sardega–Pathalgaon–Ambikapur नई लाइन (218 किमी) की Detailed Project विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भी पूर्ण कर ली गई है।

छत्‍तीसगढ़ के रेल बजट में 22 गुना की बढ़ोतरी

रेल मंत्ररी ने बताया कि हाल के वर्षों में छत्तीसगढ़ के लिए रेल बजट आवंटन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2009–14 के दौरान जहां औसत वार्षिक आवंटन 311 करोड़ रुपये था, वहीं वर्ष 2025–26 में यह बढ़कर 6,925 करोड़ रुपये हो गया है, जो 22 गुना से अधिक वृद्धि दर्शाता है।

नई रेल लाइनों की कमीशनिंग में 15 गुना बढ़ोतरी

नई रेल लाइनों railway lines की कमीशनिंग Commissioning भी महत्वपूर्ण रूप से बढ़ा है। वर्ष 2009–14 के दौरान केवल 32 किमी (औसत 6.4 किमी/वर्ष) रेल लाइनें कमीशन की गई थीं, जबकि वर्ष 2014–25 के दौरान 1,189 किमी (औसत 108.1 किमी/वर्ष) रेल लाइनें Commissioning कमीशन की गईं जो 15 गुना से अधिक वृद्धि है।

26 रेल परियोजनाएं

01 अप्रैल 2025 की स्थिति में छत्तीसगढ़ Chhattisgarh में आंशिक या पूर्ण रूप से स्थित कुल 26 रेल परियोजनाएं Rail projects (06 नई Rail लाइनें और 20 Doubling/Multitracking परियोजनाएं) 1,931 किमी लंबाई व 31 हजार 619 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से स्वीकृत की गई हैं। इनमें से 1,023 किमी लंबाई का Commissioning कमीशनिंग पूर्ण किया जा चुका है और मार्च 2025 तक 16 हजार 325 करोड़ रुपए का व्यय किया गया है।

chaturpost.com के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

SECR दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में Ambikapur अंबिकापुर क्षेत्र सहित पिछले तीन वर्षों तथा चालू वित्त वर्ष (2022–23, 2023–24, 2024–25 और 2025–26) में कुल 26 surveys सर्वेक्षणों को, कुल 3,901 किमी लंबाई को कवर करते हुए, स्वीकृति प्रदान की गई है।

Rail मंत्री वैष्णव ने स्पष्ट किया कि किसी भी रेल परियोजना की स्वीकृति यातायात पूर्वानुमान, लाभप्रदता, पहली–अंतिम मील कनेक्टिविटी Mile connectivity,, अपूर्ण कड़ियों को जोड़ना, मार्ग विस्तार, राज्य सरकारों एवं जनप्रतिनिधियों की मांगें, रेलवे की परिचालन आवश्यकताएं और सामाजिक–आर्थिक महत्व जैसे मानदंडों पर आधारित होती है।

यह भी पढ़ें- छत्‍तीसगढ़ में 2026 के शासकीय अवकाश की घोषणा: GAD ने जारी की सूचीAMP

उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के पूर्ण होने का समय भूमि अधिग्रहण, वन स्वीकृति, जनोपयोगी सुविधाओं के स्थानांतरण, सांविधिक अनुमतियां, स्थानीय स्थलाकृति, कानून-व्यवस्था तथा मौसम आधारित कार्य-दिवस जैसे कारकों से प्रभावित होता है।

सरकार ने आश्वस्त किया है कि अंबिकापुर क्षेत्र से संबंधित सभी महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित किया जा रहा है एवं इनके त्वरित कार्यान्वयन के लिए  निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

chatur postDecember 3, 2025
252 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.03.2026 - 04:36:57
Privacy-Data & cookie usage: